Latest News

जावद के बांगरेड में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को, नवनियुक्त कांग्रेस के पदाधिकारियों का होगा सम्मान

Neemuch headlines May 27, 2023, 9:42 pm Technology

जावद। बांगरेड (जावद) में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारियो का स्वागत व कार्यकर्ता सम्मेलन जावद विधानसभा के ग्राम बांगरेड के कार्यकर्ताओ की और से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावद के मार्गदर्शन मे कॉग्रेस संगठन के पदाधिकारियो का सम्मान समारोह, नारी सम्मान समारोह व कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन दिनांक 28/05/2023, रविवार को प्रातः 11 बजे ग्राम बांगरेड में रखा गया हैं।

इस संबंध में मण्डलम अध्यक्ष राजेश पाटीदार, सेक्टर अध्यक्ष डॉक्टर नानालाल रावत, उदयराम प्रजापत ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि रविवार, दिनांक 28/05/2023 को ग्राम बांगरेड मे ब्लॉक काग्रेंस कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश राव के मार्गदर्शन मे क्षेत्रीय आंचलिक कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया है । इसमे नवनिर्वाचित जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चोरसिया, जावद विधानसभा के तीनों ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश राव, गोविन्दसिंह साण्डा, मनीष जैन व जावद ब्लाक क्षेत्र के सभी मण्डल व सेक्टर अध्यक्षो का स्वागत सम्मान अभिनंदन किया जावेगा। सम्मेंलन में कांग्रेस की मजबूती तथा कमलनाथ के कुशल नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव मे बूथ स्तर पर जीत सुनिश्चित करने हेतु व्यापक चर्चा की जावेगी। आयोजनकर्ताओ ने क्षेत्र के समस्त कांग्रेसजनो को आमंत्रित किया हैं।

Uआयोजनकर्ताओं ने क्षेत्र के कांग्रेसजनों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित होवे।

Related Post