Latest News

युवा कांग्रेस एवम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी की पुण्यतिथि मनाई

हबीब राही May 27, 2023, 1:46 pm Technology

जावद। युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस एवम राजकुमार अहीर मित्र मंडल के नेतृत्व में जावद में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि मनाई गई।

उक्त आशय की जानकारी युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार ने बताया की जावद विधानसभा के कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर के नेतृत्व में देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवम भारत रत्न, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि शनिवार 27 मई को प्रातः 11.45 बजे बस स्टेंड स्थिति इंदिरा कांप्लेक्स में मनाई गई। सर्वप्रथम आयरन लेडी इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया

उसके पश्चात देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण किया एवम "नेहरू जी अमर रहे" के नारे लगाए। कांग्रेस पार्टी के समस्त नेताओ ने नेहरू जी के बारे में बताया। *इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश अहीर, युवा कांग्रेस विस अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार, पूर्व पार्षद अरविंद बग्गड़, व्यापारी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चांडक, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष शेलेंद्र सोनी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शांतिलाल धाकड़, गोपाल राठी, भरत बोहरा, रामप्रकाश अलग, मंगल तोतला, मधुसुधन पांडे, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि लाभचंद सावलिया, पूर्व पार्षद सुभाष दमामी, पूर्व पार्षद फजले नबी छिपा, यशपाल भटेवरा, शहादत मोमिन, विपिन श्योपुरा, युवराज झरिया, प्रदीप सेन, हबीब राही, रमेश भानु टेलर, सरफराज लोहार, सुधीर सेन बाबूलाल माली, उत्तम छोटू कोली, गुलाम सद्दीक सहित कई कांग्रेसजन मौजूद थे।

Related Post