Latest News

सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ पूरे दिन पंचक, जानें शुभ मुहूर्त और शुभ योग कब से कब तक

Neemuch headlines May 16, 2023, 6:36 am Technology

राष्ट्रीय मिति वैशाख 26, शक संवत 1945, ज्येष्ठ कृष्ण द्वादशी, मंगलवार, विक्रम संवत 2080। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 02। शव्वाल-25, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 मई सन् 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। द्वादशी तिथि रात्रि 11 बजकर 37 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 15 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ। प्रीति योग रात्रि 11 बजकर 15 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। कौलव करण मध्याह्न 12 बजकर 21 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 5 बजकर 29 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 7 बजकर 5 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 5 मिनट से 7 बजकर 27 मिनट तक।

अमृत काल अगली सुबह 5 बजकर 18 मिनट से 6 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।

सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 4 मिनट से 8 बजकर 15 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 40 मिनट से 9 बजकर 32 मिनट तक रहेगा|

इसके बाद मध्य रात्रि 11 बजकर 29 मिनट से 12 बजकर 13 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहेगा।

आज का उपाय :-

बजरंगबाण का पाठ करें, बड़े भाई से आशीर्वाद लें।

Related Post