Latest News

मिथुन राशि के लिए लाभ योग, कन्या राशि को परेशानी, जानें आपका दिन कैसा बीतेगा जानिए कपक आज का राशिफ़ल

Neemuch headlines May 3, 2023, 6:15 am Technology

मेष राशि:

संतान के लिए कोई उपहार खरीद सकते ह मेष राशि वालों का भाग्य आज मेहरबान हो रहा है। आज रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे जातकों को नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में शत्रु प्रबल होंगे और उनकी वजह से कुछ समस्या बढ़ सकती हैं। व्यापारी वर्ग के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन ठीक नहीं है। व्यापार में विस्तार के लिए आज परिवार से चर्चा अवश्य करें। सबकी उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज आपको प्रसिद्ध दिलाएगी। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ बातचीत में बिताएंगे। आज आप अपनी संतान के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल दें।

वृषभ राशि:

व्यवसाय में सफलता की ओर बढ़ेंगे वृषभ राशि वालों के लिए सितारे बता रहे हैं कि, आज का दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिए उत्तम रहेगा। जनता का आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा, प्रभाव में वृद्धि होगी। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है, लेकिन आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आज आप सारे काम जल्दी निपटा कर शाम को कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। पिता का पूरा सहयोग मिलेगा और परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बनेगी। आज आप अपने व्यवसाय में सफलता की ओर बढ़ेंगे। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि:

कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे मिथुन राशि वालों के दिन शुभ रहेगा। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं उनको आज इस दिशा योजना बनाकर काम करना होगा, जिसका फायदा भविष्य में मिलेगा। आप अपनी बुद्धि कार्यकुशलता से कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे और लाभ पाएंगे। व्यावसायिक समस्याओं को सुलझाने में आपको अपने से वरिष्ठजनों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आज आपको चल और अचल संपत्तियों से लाभ के योग बन रहे हैं। भाई बहनों से महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा होगी। कार्यक्षेत्र में आज हर कोई आपकी मदद के लिए आगे आएगा। यदि आप लंबे समय से किसी चीज की कामना कर रहे हैं तो आज आपका मन प्रसन्न होगा। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को गुड़ खिलाएं।

कर्क राशि:

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी कर्क राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। राशि स्वामी चंद्रमा राशि से तीसरे घर में संचार करेंगे। आज कारोबार में कोई डील फाइनल होने से आप आनंदित होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान के विवाह की बात चल रही है तो आज इनके विवाह की बात आगे बढ़ेगी और परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। सामाजिक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी और उनका प्रदर्शन बेहतर होगा। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। आज आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ा हुआ नजर आएगा। आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

सिंह राशि:

सुख-सुविधाओं के साधनों पर भी खर्च कर सकते हैं सिंह राशि वालों का दिन शुभ है और आज आप हर कदम पर सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाएंगे। दफ्तर में समय पर काम पूरा करने से आप अपने अधिकारियों की आंखों के तारे बन जाएंगे और विरोधियों के षड्यंत्र विफल हो जाएंगे। शाम का समय परिवार के साथ बिताएंगे और जीवनसाथी के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। स्वजनों के साथ यदि कोई कड़वाहट चल रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी। आज आप सांसारिक सुख-सुविधाओं के साधनों पर भी ख़र्च कर सकते हैं, लेकिन आपको अपनी आमदनी और ख़र्च में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो आपको पछताना पड़ेगा। आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें।

कन्या राशि:

जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा कन्या राशि वालों के सितारे आज बहुत अनुकूल नहीं चल रहे हैं। मानसिक रूप से यह आज काफी उलझन महसूस करेंगे। किसी बात को लेकर चिंता और तनाव बना रह सकता है। सेहत के मामले में भी आज कन्या राशि के जातकों को अपना ध्यान रखना होगा। आर्थिक मामलों में आज आपको कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। अचानक खर्च की स्थिति बनने से भी आप परेशान होंगे। लेकिन परिवार की ओर से आज आपको सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। खान-पान आज संयमित रखें। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

तुला राशि:

पैसों की बर्बादी से बचना होगा तुला राशि के लोगों का दिन आज सामान्‍य रहेगा। परिवार के साथ संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा करेंगे और प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु आज सक्रिय रहेंगे और आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करने के बाद आय कम और व्यय अधिक होगा, लेकिन आज आपको पैसों की बर्बादी से बचना होगा और अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा। व्यस्तता के कारण आपके जीवनसाथी घर के कामों में मदद न कर पाने को लेकर आपसे नाराजगी व्यक्त कर सकते हैं, लेकिन आप उनकी बात को नहीं समझ पाएंगे। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें।

वृश्चिक राशि:

सरकारी नीतियों का पूरा लाभ मिलेगा वृश्चिक राशि के लोगों का दिन आज थोड़ा व्‍यस्‍तता में बीतेगा। शिक्षकों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और भविष्य के मामलों पर भी चर्चा होगी। नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी दूसरी जगह से ऑफर मिल सकता है। यदि आप कार्य की सिद्धि के लिए दूसरों तक अपनी बात पहुंचाने में सफल होंगे तो आपको सरकारी नीतियों का पूरा लाभ मिलेगा। आज आपके पक्ष में कोई फैसला आ सकता है। आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन जीवनसाथी उसमें आपके साथ खड़ा नजर आएगा। आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और गुड़ पीले कपड़े में बांधकर चढ़ाएं।

धनु राशि:

जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं धनु राशि के लोगों को आज हर काम सावधानी से करना चाहिए। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो सोच समझकर लें, अन्यथा भविष्य में यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आज आपको अपने भाई के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। आपके पिता के साथ आज वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन यदि आप उनकी सलाह मानकर आगे बढ़ते हैं, तो भविष्य में इसका लाभ आपको मिलेगा। संतान को अच्छा कार्य करते देख प्रसन्नता होगी। आज आप अपने कारोबार के लिए कुछ नया करने के बारे में सोच सकते हैं। शाम को आप अपने जीवनसाथी को कहीं पर घुमाने ले जा सकते हैं। आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि:

ससुराल पक्ष से आपके संबंध सुधरेंगे मकर राशि के लोगों का भाग्‍य आज साथ दे रहा है और रोजगार से जुड़े जातकों को पिछले कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। किसी बड़े अधिकारी के सहयोग से जमीन से जुड़ा मामला सुलझ सकता है। व्यस्तता के बीच आज आप अपने वैवाहिक जीवन के लिए समय निकाल पाएंगे। ससुराल पक्ष से आपके संबंध सुधरेंगे, लेकिन लेन-देन से बचें। धार्मिक स्थलों की यात्रा का प्रसंग प्रबल हो सकता है। अगर आप पार्टनरशिप में कोई काम करने की सोच रहे हैं तो उसमें रुकावट आ सकती हैं। लव लाइफ में अपने जीवनसाथी का परिचय परिजनों से करा सकते हैं। आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

कुंभ राशि:

लव लाइफ खुशनुमा रहेगी कुंभ राशि के लोग आज काफी बिजी रहेंगे और नौकरीपेशा जातकों पर आज काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी और अपने काम में महारथ हासिल करनी होगी। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा और वाणी में सौम्यता बनाए रखनी होगी। आज आप अपने काम की योजना पहले ही बना लेंगे लेकिन फिर भी अचानक से कुछ बदलाव करने पड़ेंगे। आज भाई बहनों से मतभेद हो सकते हैं। यदि आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो किसी परिचित की मदद मिलने की संभावना है। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा। आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद रेशमी वस्त्रों का दान करें।

मीन राशि:

विवाह में आ रही समस्या आज समाप्त होगी मीन राशि वालों का भाग्य आज साथ देगा। छात्रों को उनके भविष्य के लिए नई संभावनाएं मिलेंगी। यदि कोई रोग आपको परेशान कर रहा है तो आज उसमें सुधार होगा। संतान के विवाह में आ रही समस्या आज समाप्त होगी। आज आपकी सामाजिक ख्याति बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल में आज कुछ तनाव हो सकता है। व्यापार में अधिक पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। शाम के समय आप अपने माता-पिता को भगवान के दर्शन कराने किसी मंदिर ले जा सकते हैं। मित्रों के सहयोग से दिन भर आपके कार्य मन मुताबिक पूरे होते रहेंगे। जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र' का पाठ करें।

Related Post