Latest News

शनि कृपा का मिलेगा कर्क सहित 4 राशियों को लाभ, देखिए आज का राशिफल आपके लिए क्या कहता है जानिए आपका आज का राशिफ़ल

Neemuch headlines April 29, 2023, 6:38 am Technology

मेष राशिफल:

कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता मेष राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। व्यापारियों के दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको लाभ होने की प्रबल संभावनाएं हैं। हालांकि, आज शाम को मेहमानों के आने से आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। परिवार में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य उत्साह से भाग लेंगे। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में विरोधी आज आपके लिए कुछ परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

वृषभ राशिफल:

परेशानियों से मिलेगी राहत वृषभ राशि के लोगों को आज कुछ समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिल सकती है। इतना ही नहीं आपको किसी जरुरी काम से यात्रा भी करनी पड़ सकती है। इस राशि के जो लोग कला और साहित्य से जुड़े हैं उनका मान सम्मान आज बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े के सहयोग से व्यापार में प्रगति होगी। भाग्य की अनुकूलता के कारण नौकरी या व्यापार में तरक्की मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। शाम से रात तक आप परोपकारी कार्यों में धन खर्च करेंगे। शाम से रात तक आप परोपकारी कार्यों में धन खर्च करेंगे। आज आप अपनी संतान के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाये।

मिथुन राशिफल:

कार्यों में मिलेगी सफलता मिथुन राशि के लोग आज जो प्रयास अपनी बुद्धि और दक्षता से करेंगे उन सभी में सफलता मिलेगी। शाम के समय आपके घर किसी मित्र या संबंधी का आगमन हो सकता है। आप उनके साथ काफी अच्छा समय बीताएंगे। पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक क्षेत्र में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, वह आज समाप्त हो जाएगी। आज कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी में आप धन खर्च कर सकते हैं, लेकिन अब आपको अपनी आमदनी और खर्च में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो आने वाले समय में आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक क्षेत्र में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, वह आज समाप्त हो जाएगी। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें।

कर्क राशिफल:

प्रगति मिलने के आसार कर्क राशि के लोगों को आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में प्रगति मिलने की संभावना हैं। आज के दिन बेवजह खर्च करने की जगह आपको अपने खर्चों में कटौती करनी होगी, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपनी उपलब्धियों का जिक्र हर किसी से न करें, नहीं तो बाद में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में यदि कोई बाधा आ रही है तो पिता की सलाह से वह समाप्त होगी। आज आप अपने लाइफ पार्टनर के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आज भाग्य 97% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाये।

सिंह राशिफल:

भाई बहनों के मामले में हो सकती है परेशानी सिंह राशि के जातकों को आज भाई-बहनों से जुड़े मामलों को लेकर आपको कुछ परेशानी हो सकती है। आपके कार्यक्षेत्र में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति रह सकती है, इसलिए हिम्मत और धैर्य से काम लें। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए उतार-चढ़ाव रहेगा। अटका हुआ धन वापस मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। शाम के समय निकट और दूर की यात्रा पर जाने के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी। पुरानी यादों से मन में प्रसन्नता रहेगी। छात्रों को पढ़ाई में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। पिली वस्तु का दान करें।

कन्या राशिफल:

तनाव का करना होगा सामना कन्या राशि के जो लोग राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में काम करते हैं उन्हें आज तनाव का सामना करना पड़ सकता है। परीक्षा में सफलता पाने के लिए छात्रों को भी लगातार मेहनत करने की जरूरत है। बिजली के उपकरणों से न खेलें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर आप सही निवेश करने का मन बना रहे हैं तो सोच-समझकर करें, नहीं तो भविष्य में आपको जोखिम उठाना पड़ सकता है। आज परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। शाम को घर के बड़े बुजुर्गों से इस मसले पर चर्चा कर सकते हैं। आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा।

तुला राशिफल:

दिन काफी अच्छा रहेगा तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप कार्यक्षेत्र में सफलता के शिखर पर पहुंचेंगे। रियल एस्टेट का कारोबार आज लाभदायक रहेगा। मार्केटिंग सेल्स से जुड़े लोगों को सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आज कुछ नए अनुबंध हो सकते हैं। यदि आप किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। यदि कोई कानूनी विवाद काफी समय से चल रहा था तो आज उसमें विजय प्राप्त हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को आज पैसा उधार देना पड़े तो सोच समझ कर लें क्योंकि उसके वापस मिलने की संभावना कम है। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

वृश्चिक राशिफल :

मिल सकता है शुभ समाचार वृश्चिक राशि के लोगों को आज संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपके प्रभाव और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। किसी पुरानी समस्या का आज समाधान हो सकता है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में परिश्रम की आवश्यकता है। आज आपका शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन इसे अपने ऊपर हावी न होने दें। आज आपकी सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए सेहत के प्रति सचेत रहें। संतान का किसी कोर्स में नामांकन कराने में व्यस्तता अधिक रहेगी। आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

धनु राशिफल:

आज सतर्क रहने की जरूरत धनु राशि के लोगों को आज सतर्क रहना चाहिए, कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आज आप धार्मिक अथवा मनोरंजक यात्रा कर सकते हैं, लेकिन यात्रा पर जाने से पहले आवश्यक व्यवस्था कर लें। परिवार में आज कुछ विवाद हो सकता है, लेकिन आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा और वाणी में सौम्यता बनाए रखनी होगी, नहीं तो रिश्तों में तनाव बढ सकता है। व्यापार में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष को लेकर आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

मकर राशिफल:

उन्नति दिलाने वाला रहेगा दिन आज का दिन मकर राशि के लिए उन्नति लेकर आएगा। विद्यार्थियों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष प्रगति होगी और समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में नए संपर्क बनेंगे, जिससे आपका जन सहयोग भी बढ़ेगा। अगर आज आप नौकरी में हैं तो अपने किसी सहकर्मी से संभलकर बात करें, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है। ससुराल पक्ष से भी सम्मान के योग दिखाई दे रहे हैं। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आज आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान रात और देवी सीता की पूजा करें।

कुंभ राशिफल:

आर्थिक मामलों में रहें सावधान कुंभ राशि के लोगों को आज का दिन आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। पारिवारिक कार्यों को निपटाने में भाग दौड़ अधिक रहेगी। आज कुछ नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जिनसे आपको दूरगामी लाभ मिल सकता है। आप अपनी कार्यकुशलता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। शाम को किसी खास काम पर जाने से आपका उत्साह बना रहेगा और आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार भी खरीद सकते हैं। आज खर्चों की अधिकता के कारण आपको किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। कार्यकुशलता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। यदि आपका कोई पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आज मिल सकता है। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं।

मीन राशिफल:

धार्मिक बना रहेंगे मीन राशि के लोगों का मन आज काफी धार्मिक रहने वाला है। व्यापार में आपके प्रतिद्वंदी आपके लिए सिरदर्द बने रहेंगे। दूर रह रहे भाई बहनों से आज आपका संपर्क हो सकता है। विदेश का व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज रात के समय आप किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। आयात और निर्यात से जुड़े लोगों को आज लाभ होगा। किसी जानकार और अनुभवी व्यक्ति की सलाह और आशीर्वाद से आपके व्यवसाय को बहुत लाभ होगा। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी को जल और दूध अर्पण करें और दीया जलाएं।

Related Post