Latest News

तुला, धनु सहित इन राशियों में बने है धन के योग, और इन्हें करना है सफर पढ़े आज का राशिफल

Neemuch Headlines April 24, 2023, 9:14 am Technology

मेष राशिफल :-

आज परोपकार और दूसरों की मदद करने के लिए तत्पर दिखेंगे, जिससे मन को शांति मिलेगी। नौकरी में आज आप पर कुछ बोझ पड़ सकता है। आपके शत्रु नौकरी में आपकी प्रगति से ईर्ष्या कर सकते हैं, लेकिन आपको उनकी ओर ध्यान नहीं देना चाहिए और अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। छात्र अगर कोई नया कोर्स करना चाहते हैं तो उसमें दाखिला ले सकते हैं। शाम के समय जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। इस वजह से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत करें और पूजा में शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें।

वृषभ राशिफल :-

आज परिजनों के साथ खुशी के माहौल में समय बिताएंगे। दोपहर बाद आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, लेकिन फिर भी आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। आपकी मुलाकात किसी प्रिय व्यक्ति से हो सकती है, जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। छात्रों को आज अपने शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवजी की पूजा करें और कच्चे चावल में तिल मिलाकर दान करें।

मिथुन राशिफल :-

आज माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपका दिन हंसी-खुशी में बीतेगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपा से प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपको कोई कीमती वस्तु मिल सकती है, लेकिन शाम के समय तेज गति वाले वाहनों का प्रयोग करते समय सावधान रहना होगा। जीवनसाथी का सहयोग और लाभ भी मिल सकता है। आज का दिन व्यस्तता और व्यवसाय में भाग दौड़ में बीतेगा। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और सुबह-शाम शिव चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशिफल :-

आज यदि किसी साझेदारी में व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो दिन अच्छा रहेगा। साथ ही किसी बैंक व संस्थान से कर्ज लेने का विचार है तो वह भी आसानी से मिल जाएगा। आज आपके मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिखाई दे रही है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी और भावुकता में कोई फैसला न लें अन्यथा भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है। शाम के समय परिजनों के साथ किसी मंदिर या तीर्थ स्थान पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा और उनके खान-पान पर ध्यान देना होगा। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और रुद्राक्ष माला से महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

सिंह राशिफल :-

नौकरी और व्यापार दोनों में आज कड़ी प्रतिस्पर्धा रहेगी और आपके रुके हुए काम भी पूरे होंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनके लिए दिन शुभ रहेगा। आज उन्हें अपनी इच्छा के अनुसार परिणाम मिलेगा। यदि कोई समस्या आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी तो वह आज अधिक कष्ट दे सकती है। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ बिताएंगे, लेकिन अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें, अन्यथा पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को आटे, घी, शक्कर से बनी चीज का भोग लगाएं।

कन्या राशिफल :-

आज परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। यदि लंबे समय से घर में कोई परेशानी चल रही थी तो आज उसका अंत हो सकता है। आज के दिन मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। शाम को अचानक धन लाभ हो सकता है और आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव की पूजा करने के बाद किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

तुला राशिफल :-

आय के नए स्रोत आज मिल सकते हैं, जिनका आप लाभ उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। अधिक भागदौड़ के कारण आज मौसम का प्रतिकूल असर आप पर पड़ सकता है और आपकी सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए ध्यान रखें। विद्यार्थियों को आज प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने के लिए घर में ही कुछ योग बन रहे हैं। जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं, उन्हें आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। संतान के विवाह से जुड़ा कोई मामला आज फिर से सिर उठा सकता है। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त में शिव चालीसा या शिवाष्टक का पाठ जरूर करें।

वृश्चिक राशिफल :-

आज अटका हुआ धन कहीं से प्राप्त हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और किसी परेशान मित्र की मदद करने के बारे में भी सोच सकते हैं। दिन में किसी प्रियजन से मुलाकात होने से मन में हर्ष की अनुभूति होगी। आस-पड़ोस में किसी से वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, तभी आप प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर पाएंगे। शाम का समय परिजनों के साथ बिताएंगे। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर तिल और जौ अर्पित करें और पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

धनु राशिफल :-

आज घर की जरूरी चीजों पर पैसा खर्च करेंगे और भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। अगर किसी के साथ पैसों का लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें क्योंकि आज आपका पैसा फंस सकता है। यदि कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो आज उसमें आपको चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, तभी आपको जीत मिलती नजर आ रही है। आपके कुछ शत्रु मजबूत होंगे और आपके खिलाफ कोई रणनीति बनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन वह उसमें सफल नहीं हो पाएंगे। नौकरी में आपको अपने किसी सहकर्मी से वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवलिंग पर शहद की धारा अर्पित करें।

मकर राशिफल :-

आज नौकरी और व्यापार में मनचाहा परिणाम देगा, जिससे आपको प्रसन्नता की अनुभूति होगी। विद्यार्थी को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। कारोबार में कुछ जरूरी बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं, जिससे आपको फायदा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के प्रति सभी जिम्मेदारियों को आप निभाएंगे। आज आप बढ़-चढ़कर सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। शाम के समय आपको किसी मित्र से उपहार की प्राप्ति हो सकती है। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

कुंभ राशिफल :-

आज बेवजह के खर्चों पर लगाम लगानी होगी अन्यथा आने वाले समय में आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। संतान से जुड़ा कोई फैसला आज ले सकते हैं, इसमें जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने ससुराल पक्ष से भी सम्मान मिल रहा है। अगर आज आप संपत्ति खरीदने और बेचने की सोच रहे हैं तो उसके सभी कानूनी पहलुओं को जांच लें। शाम के समय कोई शारीरिक कष्ट आपको परेशान कर सकता है। आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और शिव चालीसा का पाठ करें।

मीन राशिफल :-

आज वैवाहिक जीवन में सुख और सहयोग पाएंगे। किसी सरकारी अधिकारी के सहयोग से आपके काम आसानी से पूरे होंगे। व्यापार में बढ़ती सफलता से मन प्रसन्न होगा। विदेश यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसमें सफलता पाएंगे। शाम को कोई महत्वपूर्ण सूचना भी आज मिल सकती है। माता-पिता की सलाह आपके काम आएगी। विद्यार्थियों को आज मानसिक और बौद्धिक बोझ से मुक्ति मिलती दिख रही है। अगर आज आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। 21 बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर शिवलिंग अर्पित करें।

Related Post