Latest News

आज अक्षय तृतीया, जानें शुभ मुहूर्त और शुभ योग कब से कब तक

Neemuch headlines April 22, 2023, 5:54 am Technology

 राष्ट्रीय मिति वैशाख 02, शक संवत 1945, वैशाख, शुक्ल द्वितीया, शनिवार, विक्रम संवत 2080। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 09। शव्वाल-01, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 अप्रैल सन् 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

द्वितीया तिथि प्रातः 07 बजकर 50 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। कृतिका नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 24 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ। आयुष्मान योग प्रातः 09 बजकर 25 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। कौलव करण प्रातः 07 बजकर 50 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार -:

अक्षय तृतीया 2023, भगवान परशुराम जयंती 2023।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 5 बजकर 48 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 6 बजकर 50 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 1 बजकर 3 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 14 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 57 मिनट से 7 बजकर 19 मिनट तक।

अमृत काल रात्रि 8 बजकर 58 मिनट से 10 बजकर 35 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग मध्य रात्रि 11 बजकर 24 मिनट से अगली सुबह 6 बजकर 16 मिनट तक।

त्रिपुष्कर योग सुबह 6 बजकर 17 मिनट से 7 बजकर 49 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 22 अप्रैल 2023 :-

राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 6 बजकर 17 मिनट से 7 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।

आज का उपाय :-

शनि मंदिर में सरसों का तेल और काले तिल अर्पित करें और शनि चालीसा का पाठ करें। गेहूं, गुड़,जल से भरा घड़ा दान करें।

Related Post