Latest News

आज इन राशियों को ग्रहों के शुभ योग का मिल रहा लाभ तो ये करेंगे लंबी यात्रा पढ़े आज का राशिफल

Neemuch Headlines April 21, 2023, 8:15 am Technology

मेष राशि :-

आज व्यापारिक फैसले लेते समय अपनी सोच स्पष्ट रखेंगे, जिसका भविष्य में भरपूर लाभ मिलेगा। संतान के भविष्य से जुड़ा कोई फैसला आज आप ले सकते हैं, जिसमें आपको अपने पिता की सलाह की जरूरत पड़ेगी। जीवनसाथी के साथ आज कुछ अनबन हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। माता-पिता की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। साथ ही फिजूलखर्ची से बचना होगा। शाम को आपको कुछ थकान महसूस हो सकती है। आपका भाग्य आज 77% रहेगा। लोहे के बर्तन में जल, चीनी, दूध, घी मिलाकर पीपल की जड़ में डालें।

वृषभ राशि :-

आज कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना होगा क्योंकि चोरी होने की आशंका बन रही है। व्यापार में कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसमें आपको अपने पिता की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी। ननिहाल पक्ष से धन लाभ होता नजर आ रहा है। कोर्ट कचहरी में यदि कोई मामला चल रहा है तो उसमें आज राहत मिलेगी। रोजगार से जुड़े जातकों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। शाम के समय आप अपने भाइयों से कुछ खास मुद्दों पर सलाह ले सकते हैं। भाग्य आज 81% तक आपके साथ हे। सफेद वस्त्र पहनकर माता लक्ष्मी की पूजा करें।

मिथुन राशि :-

आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। कारोबार में आपने जो अपेक्षाएं रखी थीं, उनके पूरा न होने से आज आप निराश हो सकते हैं। निजी संबंधों में कुछ मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जीवन के कठिन अनुभवों से सबक लेते हुए आपको आगे बढ़ना होगा और कड़ी मेहनत करनी होगी, जिससे आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाएंगे। शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे सदस्यों के साथ बिताएंगे। भाग्य आज 80% तक आपके साथ हे। शुक्रवार के दिन काली चींटियों को शकर डालें।

कर्क राशि :-

संतान आज कुछ अच्छे कार्य करेगी, जिससे आप खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। आपका राजनीतिक शिखर भी बढ़ता हुआ नजर आएगा। ससुराल पक्ष से आज आपको सम्मान मिलेगा। छात्रों को आज पढ़ाई के लिए कुछ किताबों की जरूरत पड़ेगी। आज आप कार्यक्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करने की सोचेंगे, जिसमें सफलता मिलेगी। यदि आपको कोई शारीरिक परेशानी है तो वह बढ़ सकती है। यदि आज आपको कोई भी फैसला लेना है तो सोच समझ कर लें, तभी वह पूरा होता नजर आ रहा है। भाग्य आज 79% आपका साथ देगा। माता लक्ष्मी की पूजा करने के बाद सफेद चीजों का दान करें।

सिंह राशि :-

आज निजी संबंधों को प्यार से निभाएंगे। व्यापार में भरपूर मुनाफा होगा, जिससे आप खुलकर खरीदारी करेंगे और मन में शांति का भाव रहेगा। पारिवारिक संबंधों को अच्छे तरीके से बनाए रखेंगे और संतान व परिवार के सभी सदस्य आपका साथ देंगे। कार्यक्षेत्र में आलस्य को छोड़कर आगे बढ़ना होगा और अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करना होगा। शाम के समय परिजनों के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। भाग्य आज 68% तक आपके साथ हे। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें।

कन्या राशि :-

कारोबार में आज तेजी से बदलाव लाएगा। आप नई योजनाएं बनाएंगे, जो आपको सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ाती जाएंगी, लेकिन फैसले लेते समय अपने दिल की सुननी होगी और दूसरों की कुछ गलतियों को माफ करना होगा। छात्रों को आज परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज आप अपने बच्चे का दाखिला किसी कोर्स में करा सकते हैं। भाग्य आज 82% आपका साथ देगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

तुला राशि :-

आज अपने अटके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। आपके लिए एक नया चरण शुरू होने जा रहा है, जिसमें आप व्यवस्थाओं और परियोजनाओं को पूरा करेंगे। साथ ही आप हल्का और तनावमुक्त महसूस करेंगे। आपको सिस्टम में नए अवसरों के लिए तैयार रहना होगा। ऐसी कई संभावनाएं हैं जिन्हें आपको तलाशना होगा। नौकरी में शत्रु आपके कार्यभार को बढ़ा सकते हैं लेकिन घबराएं नहीं। वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से उनमें कमी आएगी। मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए सावधान रहें। आज भाग्य 89%आपके पक्ष में रहेगा। नीम के पेड़ पर जल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि :-

आज के दिन आपको अपने दिखावे और घमंड वाले जीवन में सुधार लाना होगा, नहीं तो आप अपनी आर्थिक स्थिति खराब कर लेंगे। आज आपको अपने निजी और पेशेवर मामलों में अधिक ऊर्जावान होकर और असंभव कार्यों को संभव कर साहस का परिचय देना होगा। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी, जिससे आज आपका मूड खुशनुमा रहेगा। संतान के स्वास्थ्य में कुछ कमी आ सकती है इसलिए बाहर का खाना खाने से बचें। शाम के समय जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। आपका भाग्य आज 71% रहेगा। माता लक्ष्मी को लाल चुनरी, सिंदूर, चूड़ियां अर्पित करें।

धनु राशि :-

आज मन में नकारात्मक विचार लाने से बचना होगा, तभी आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ पाएंगे। आज आपका कोई मित्र आपके कारोबार के लिए कोई नई डील फाइनल कर सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। शाम के समय आपकी माता की सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। आज किसी से भी वाद-विवाद में पड़ने से आपको बचना होगा अन्यथा विवाद कानूनी हो सकता है। भाग्य आज 86% तक आपके साथ है। कमल गट्टे की माला से माता लक्ष्मी के मंत्रों का जप करें।

मकर राशि :-

आज का दिन कुछ भ्रम पैदा करेगा। हालांकि शाम के अंत तक इसमें कुछ सुधार होगा, लेकिन यह बिल्कुल खत्म नहीं होगा। यदि आप अपने कार्यक्षेत्र में पुराने टोटकों और तरीकों में सुधार करेंगे तो आपको लाभ होगा। नौकरी पेशा जातकों को आज ऑफिस में किसी से कुछ भी बोलने से पहले सोचना होगा ताकि सामने वाले को आपकी बात का बुरा न लगे। निजी संबंधों में आपकी भावनाएं हावी रहेंगी। भाग्य आज 70% आपके साथ रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

कुंभ राशि :-

आज सुबह से ही ऊर्जावान महसूस करेंगे। अतीत और भविष्य की योजनाओं में मत पड़ो, इसके बजाय वर्तमान में जियो, यदि आप ऐसा सोचते रहेंगे, तो आप एक सुनहरा अवसर खो देंगे। नौकरी पेशा जातकों के करियर में शत्रु कुछ रुकावट लाने की कोशिश करेंगे, फिर भी वे असफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, कारोबार में कोई बड़ा अनुबंध मिलने के आसार हैं, जिससे भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान आपके व्यवसाय में आपका साथ देगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी। भाग्य आज 66% आपका साथ देगा। माता लक्ष्मी को बताशा, मखाना, कौड़ी अर्पित करें।

मीन राशि :-

आज व्यापार को लेकर कुछ यात्राएं कर सकते हैं, जिससे लाभ होगा। अपनी बातचीत से कार्यक्षेत्र की हर समस्या का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। परिवार में अगर कोई विवाद चल रहा है तो उसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा संबंधों में खटास आ सकती है। निजी मामलों को बेहतरीन और सबसे रचनात्मक रवैये से अंजाम देंगे। आज सिस्टम और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों से संपर्क स्थापित करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़ककर दो मुखी दीपक जलाएं।

Related Post