Latest News

सूर्य ग्रहण का मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव, देखें जानिए आपका आज का राशिफ़ल

Neemuch headlines April 20, 2023, 4:52 am Technology

मेष राशि:

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कामकाज का दबाव झेलना पड़ सकता है। आज आपके सामने कई जिम्मेदारियां होंगी, जिन्हें आपको समय रहते पूरा करना होगा। व्यापार करने वाले लोगों को भी आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यस्त दिनचर्या के बीच आप अपनी लव लाइफ के लिए भी समय निकाल पाएंगे। भाग्य आज 81% आपके साथ हे। सूर्य ग्रहण के समय गेहूं, गुड़ व तांबे का दान करें।

वृषभ राशि:

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी वृषभ राशि वालों का लिए आज का दिन सुख-समृद्धि लेकर आएगा। आज आपके सभी सोचे हुए काम पूरे होते नजर आ रहे हैं। राजनीति की दिशा में काम करने वाले लोगों के विरोधी आज आपसे आगे निकलने की कोशिश करेंगे। यदि आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो उसके लिए समय अनुकूल नहीं है। आज आप दिन का काम जल्दी निपटा कर शाम का समय परिजनों के साथ बिताएंगे, जिससे आपका मन शांत रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। भाग्य आज 81% आपका साथ देगा। सूर्य ग्रहण के समय आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

मिथुन राशि:

शुभ समाचार सुनने को मिलेगा मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। संतान पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा और आप पहले से अधिक जोश के साथ काम करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज कार्यक्षेत्र में भी आपको अपने बॉस से तारीफ सुनने को मिल सकती है और प्रमोशन की बात हो सकती है। आज आय के नए स्रोत बनेंगे। बिजनस के लिए कोई नई डील फाइनल हो सकती है। आज आप अपने भाई या बहन के विभाग के प्रस्ताव पर अपने परिवार में चर्चा कर सकते हैं। भाग्य आज 79% तक आपके साथ है। सूर्य ग्रहण के समय शिव चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि:

सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी कर्क राशि वालों की आज सूर्य ग्रहण की वजह से शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी और दान-पुण्य के कार्यों पर धन खर्च होगा। आज आप अपने व्यवसाय के लिए जो भी निर्णय लेंगे, उसका भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। आज आपको अपने व्यापार में किसी पर भी भरोसा करने से पहले दो बार सोचना होगा। अगर आज आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो उसके चल-अचल पहलुओं को ध्यान से देख लें, अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। संतान पक्ष के विवाह में आ रही रुकावट आज खत्म होगी। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होती हुई नजर आएगी। छात्रों को आज अपने शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा। भाग्य आज 76% आपका साथ देगा। सूर्य ग्रहण के समय तिल, पका केला, नींबू बहते पानी में प्रवाहित कर दें।

सिंह राशि:

सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा सिंह राशि वालों के विरोधियों के आज षड्यंत्र विफल होंगे। आज कुछ ऐसा काम होगा, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। सांसारिक सुख-सुविधाओं के साधनों पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। अगर आज आप कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए सोच समझकर फैसला लें। परिवार में लंबे समय से यदि कोई कड़वाहट चल रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी और परिवार के सदस्य फिर से साथ रहेंगे। आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य ग्रहण के समय माता लक्ष्मी की पूजा करें और मंत्रों का जप करें।

कन्या राशि:

वृद्धजनों की सेवा करेंगे कन्या राशि वालों का मन सूर्य ग्रहण की वजह से धार्मिक कार्यों और पूजा पाठ में अधिक लगेगा। वृद्धजनों की सेवा करेंगे और शुभ कार्यों में धन भी खर्च करेंगे, जिनके मन में हर्ष की भावना रहेगी। आज आपकी संतान कुछ ऐसा करते हुए नजर आएगी, जिससे आपको उन पर गर्व होगा। यदि लंबे समय से आप किसी ऐसी चीज का इंतजार कर रहे थे जो रुकी हुई थी तो आज वह आपको मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार में आज आपके प्रतिद्वंद्वी आपका सिरदर्द बन सकते हैं। आपका भाग्य आज 68% रहेगा। सूर्य ग्रहण के समय गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

तुला राशि:

आपकी सारी थकान दूर होगी तुला राशि वालों की आज कामकाज में भागदौड़ अधिक रहेगी और धन भी खर्च होगा। कड़ी मेहनत के बाद आपकी आमदनी कम और धन अधिक खर्च होगा। व्यर्थ की भागदौड़ से आप मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम के समय कुछ राहत मिल सकती है, इसलिए चिंता न करें। अगर आज आप अपने परिवार के साथ साइकिल पर समय बिताएंगे तो आपकी सारी थकान दूर हो जाएगी और आपको थोड़ी राहत मिलेगी। जीवनसाथी आपके साथ खड़ा नजर आएगा। भाग्य आज 79% तक आपके साथ है। सूर्य ग्रहण के समय माता पिता का आशीर्वाद लें और दूध व चावल का दान करें।

वृश्चिक राशि:

धार्मिक कार्यों में लगेगा वृश्चिक राशि वालों का मन सूर्य ग्रहण की वजह से धार्मिक कार्यों में लगेगा। नौकरी या व्यापार करने वालों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ेगी और ऐसा होगा कि आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल नहीं मिलेगा, जिससे मन में निराशा रहेगी लेकिन निराशा को छोड़कर आप प्रसन्न रहेंगे। आप ईमानदारी और लगन से अपना काम करेंगे, भविष्य में इसका लाभ आपको जरूर मिलेगा। आने वाले समय में आपके वरिष्ठ अधिकारी भी आपकी तारीफ करते हुए नजर आएंगे। शाम का समय आज आप अपने दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। भाग्य आज 87% आपके साथ रहेगा। सूर्य ग्रहण के समय हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि:

आपके शत्रु प्रबल होंगे धनु राशि वालों का दिन आज सामान्य रहेगा। व्यापार में आज सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे हो जाएंगे। आपके शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन आपकी बुद्धिमत्ता के कारण वे पराजित होते हुए दिखाई देंगे। अगर आप कोई काम करने की सोच रहे हैं तो आज वह किसी मित्र के सहयोग से पूरा होने का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। मित्रों से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। शाम को किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपको अपने व्यापार के सिलसिले में कुछ यात्राएं भी करनी पड़ेगी, जिसका भविष्य में आपको बड़ा फायदा मिलेगा। भाग्य आज 93% आपका साथ देगा। सूर्य ग्रहण के समय भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।

मकर राशि:

सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी मकर राशि वालों की आज सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। नौकरी पेशा जातकों को आज उच्चाधिकारियों की कृपा से कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। सूर्य ग्रहण के मौके पर पवित्र नदी में स्नान करने जा सकते हैं। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो वह किसी अधिकारी के सहयोग से सुलझता नजर आ रहा है। शाम के समय आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य ग्रहण के समय गेहूं, गुड़ व तांबे का दान दें।

कुंभ राशि:

दोस्त से मिलकर प्रसन्न होंगे कुंभ राशि वाले व्यापारियों पर आज मां लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी, जिससे आपको धन लाभ होने के आसार बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सम्मान भी बढ़ेगा। परिवार में लंबे समय से यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा। अगर आज आप पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने किसी ऐसे दोस्त से मिलकर प्रसन्न होंगे, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। शाम को आज आप अपने जीवनसाथी को घुमाने ले जा सकते हैं। आपका भाग्य आज 72% रहेगा। सूर्य ग्रहण के समय हनुमानजी की पूजा करें और मंत्रों का जप करें।

मीन राशि:

आनंदमय और खुशहाल वातावरण रहेगामीन राशि वालों को आज चारों ओर से लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे आपके आसपास का वातावरण भी आनंदमय और खुशहाल रहेगा। यदि आप अपने व्यापार में अधिक पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो भविष्य में इसका उत्तम लाभ मिलेगा। परिवार के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेंगे जिससे सभी का भला होगा, सभी छोटे उनकी बात मानेंगे और बड़े आपसे प्यार करेंगे। विद्यार्थी भी अपनी परीक्षा की तैयारी में लगे रहेंगे। भाग्य आज 86% तक आपके साथ हे। सूर्य ग्रहण के समय शिव चालीसा का पाठ करें।

Related Post