Latest News

पंचक समाप्‍त, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

Neemuch headlines April 19, 2023, 7:45 am Technology

राष्ट्रीय मिति चैत्र 29, शक संवत् 1945, वैशाख, कृष्ण चतुर्दशी, बुधवार, विक्रम संवत् 2080। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 06। रमजान 27, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 अप्रैल सन् 2023 ई॰।

सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 24 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ। रेवती नक्षत्र 11 बजकर 53 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ। वैधृति योग अपराह्न 03 बजकर 25 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ। शकुनि करण पूर्वाह्न 11 बजकर 24 मिनट तक उपरांत नाग करण का आरंभ। चंद्रमा रात्रि 11 बजकर 53 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 5 बजकर 52 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 6 बजकर 49 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 48 मिनट से 7 बजकर 10 मिनट तक।

अमृत काल रात को 9 बजकर 36 मिनट से 11 बजकर 7 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक।

पंचक सुबह 5 बजकर 52 मिनट से रात को 11 बजकर 53 मिनट तक।

आज का उपाय :-

दुर्गा सप्‍तशती का पाठ करें और पीपल को जल दें। 

Related Post