Latest News

मेष संक्रांति पर मिथुन और कर्क राशि को मिल सकती है खुशखबरी, जानें अपना आज का भविष्यफल

Neemuch headlines April 14, 2023, 6:23 am Technology

मेष राशि :

जीवनसाथी से स्नेह और सहयोग पाएंगे मेष राशि के लिए आज का दिन पारिवारिक जीवन के मामले में सुखद रहेगा। इनके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी, जीवनसाथी से स्नेह और सहयोग पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज क्रोध पर काबू रखना होगा, नहीं तो वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आपको अपने पुराने रुके हुए काम करने पड़ सकते हैं। आज भाग्य 86 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य देव का तांबे के बर्तन से जल अर्पित करें।

वृषभ राशि :

आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी आज मेष संक्रांति के दिन सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अपने काम के प्रति बेहद सजग और ईमानदारी रहने की जरूरत है। क्योंकि अधिकारियों की नाराजगी की आशंका दिखती है। परिवार में भाई-बहनों से स्नेह प्राप्त होगा। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। व्यापार में आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन इसका फायदा भी मिलेगा। कारोबार गति पकड़ता हुआ नजर आएगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आज भाग्य 97 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। आज गुड़ और सत्तू का दान करें।

मिथुन राशि :

पद प्रभाव में वृद्धि हो सकती है मिथुन राशि वालों के लिए आज सितारे कहते हैं कि, आज का दिन कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम लेकर आएगा, नौकरीपेशा जातकों के पद प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। अधिकारियों के साथ अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखेंगे तो यह अधिक फायदेमंद होगा। परिवार में आज किसी बात से कुछ वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन इसे समझदारी और बड़ों की सलाह से सुलझा लेंगे। ससुराल पक्ष से सम्मान और लाभ मिलता नजर आ रहा है। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। आज भाग्य 93 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, सूर्य देव को जल अर्पित करें।

कर्क राशि :

कार्यक्षेत्र में अनुकूल माहौल रहेगा आज मेष संक्रांति के दिन कर्क राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में आज नई रणनीति पर काम करेंगे, जिसमें भागदौड़ ज्यादा रहेगी। नौकरी से जुड़े लोगों के लिए आज कार्यक्षेत्र में अनुकूल माहौल रहेगा। व्यस्तता के बीच आप अपने जीवनसाथी और खुद के लिए समय निकाल पाएंगे। अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान को आज आप कोई तोहफा भेंट कर सकते हैं। भाग्य आज 88 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र' का पाठ करें, शिवजी को शमी पत्ता अर्पित करें।

सिंह राशि :-

संयम और समझदारी से काम लीजिए सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहेगा। इस राशि के छात्र आज अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं। परीक्षा की तैयारी में कुछ रुकावट आ सकती हैं। आज भाई-बहनों की कुछ समस्याओं का समाधान भी करना पड़ सकता है। पारिवारिक जरूरतों को लेकर आज खर्चे बढ़ सकते हैं। अगर आपको किसी तरह का कर्ज लेना है तो आज का दिन हो सके तो टाल दीजिए। लव लाइफ में आज आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, संयम और समझदारी से काम लीजिए। भाग्य आज 71 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य पुराण का पाठ करें और सूर्य देव को जल अर्पित करें।

कन्या राशि :-

बच्चों से आपको सहयोग मिलेगा कन्या राशि वालों के लिए सामाजिक दायरा आज बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। कुछ नए दोस्त भी आपके बनेंगे। परिवार में कोई मुद्दा आज सिर उठा सकता है जिससे आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। अगर आप किसी संपत्ति में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके सभी पक्षों को ध्यान से देख लें। आज आपके व्यापार में अचानक धन लाभ होने की प्रबल संभावना बनती दिख रही है। आज के दिन उन्हीं कामों को करने की कोशिश करें, जिसमें सफलता मिलने की ज्यादा उम्मीद हो। पारिवारिक जीवन में बच्चों से आपको सहयोग मिलेगा। आज भाग्य 63 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। चना, गेहूं अथवा सत्तू का दान करें।

तुला राशि :-

छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा आज तुला राशि वालों की किसी चिंता का समाधान होने से यह राहत की सांस लेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति आज आपको ध्यान रखना होगा, आपकी भी कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या उभर सकती है। छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज छोटी-मोटी कहासुनी हो सकती है। अगर वह नाराज हैं तो उसे मनाने की कोशिश करें। आज आर्थिक लाभ होता दिख रहा है, लेकिन अगर किसी को कर्ज देना है तो उससे बचें। आज भाग्य 79 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। घड़ा अथवा गुड़ दान करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि :-

सफलता मिलेगी आपको ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिल रहा है और जो लोग रोजगार के क्षेत्र में हैं उन्हें भी सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों के कारण आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष करने की भागदौड़ में समय व्यतीत होगा। अधिकारी वर्ग से आपका मेलजोल अच्छा रहेगा। सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए आपको कुछ लोगों से मिलना पड़ सकता है। आज आप शाम का समय किसी विवाह, नामकरण संस्कार आदि मंगलोत्सव में व्यतीत करेंगे। आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मण को दान करे।

धनु राशि :-

दिन उत्तम है धनु राशि के जातक आज अपने आंख कान खोलकर रखें क्योंकि आपके विरोधी आज अधिक सक्रिय रहेंगे और आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आलस को हावी न होने दें और काम पर पूरा फोकस बना रखें तभी फायदा होगा। अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा है। आप अपनी लव लाइफ के लिए समय निकालेंगे और अपने पार्टनर को खुश करने के लिए कुछ प्लान करेंगे। छात्रों को आज शिक्षकों से सहयोग मिलेगा जो इनके लिए लाभप्रद रहेगा। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। आज भाग्य 78 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और शक्कर का दान करें।

मकर राशि :-

सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज चंद्रमा आपकी राशि में होंगे ऐसे में आप जल्दबाजी में बड़ा फैसला लेने से बचें। आप भविष्य के लिए किसी कार्ययोजना पर काम शुरू कर सकते हैं। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र के सभी कार्यों को समय पर पूरा करना होगा अन्यथा अधिकारीगण नाराज हो सकते हैं। विदेश में काम करने की इच्छा रखने वाले जातकों को आज इस संदर्भ में प्रयास करना चाहिए, सफलता मिलेगी। शाम के समय थकान और सेहत में नरमी महसूस कर सकते हैं। आज भाग्य 71 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। जौ अथवा गेहूं का दान करें।

कुंभ राशि :-

जरूरी सामान की खरीदारी कर सकते हैं कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उथल-पुथल वाला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकता है अथवा जिम्मेदारी बदल सकती है। लव लाइफ में प्रेम और सहयोग का भाव बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को आज कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। अगर आप कहीं पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। घर के लिए आज आप कुछ जरूरी सामानों की खरीदारी कर सकते हैं। आज भाग्य 84 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें और काले चने का दान करें।

मीन राशि :-

प्रतियोगिता में जीत होगी मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के छात्रों को आज शिक्षा प्रतियोगिता में जीत हासिल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मित्रों के रूप में मिलने वाले शत्रुओं से आज आपको आज सावधान रहना होगा। किसी महिला मित्र से मुलाकात आज अच्छी रहेगी, जो आपके अधूरे काम को पूरा करने में मदद करेगी। पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा। आज भाग्य 78 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं, चने की दाल और गुड़ का दान करें।

Related Post