Latest News

आज का पंचांग 12 अप्रैल 2023 बुधवार: आज शीतला सप्तमी व्रत, जानें आज के मुहूर्त और शुभ योग

Neemuch headlines April 12, 2023, 6:06 am Technology

राष्ट्रीय मिति चैत्र 22, शक संवत 1945, वैशाख, कृष्ण सप्तमी, बुधवार, विक्रम संवत् 2080। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 30। रमजान 20, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 अप्रैल सन 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सप्तमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 45 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। मूल नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 59 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। परिधि योग अपराह्न 03 बजकर 19 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ। विष्टि करण सायं 04 बजकर 43 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार:-

शीतला सप्तमी व्रत

सूर्योदय का समय :

सुबह 5 बजकर 59 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 6 बजकर 45 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 44 मिनट से 7 बजकर 6 मिनट तक।

रवि योग सुबह 5 बजकर 59 मिनट से 11 बजकर 59 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त्त:-

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

भद्रा काल अगली सुबह 5 बजकर 59 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक।

आज का उपाय :-

गणेशजी की पूजा करें और दूर्वा चढ़ाएं। लड्डू का भोग लगाएं। 

Related Post