Latest News

सप्ताह का पहला दिन वृषभ और तुला के लिए शुभ लाभदायी, जानें आपका दिन कैसा बीतेगा जानिए आपका आज का राशिफ़ल

Neemuch headlines March 27, 2023, 6:44 am Technology

मेष राशि:

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा मेष राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन मध्यम फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की वजह से परेशानी हो सकती है। संतान के भविष्य से जुड़ा कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा और मित्रों का सहयोग मिलता रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी के साथ कोई नया बिजनस शुरू कर सकते हैं। परिवार में आज किसी सदस्य से अनबन होने की आशंका है, लेकिन फिर भी आपको अपना दिमाग शांत रखना होगा। आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं और भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

वृषभ राशि:

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी वृषभ राशि वालों के जीवन में किसी रिश्ते को लेकर अगर कोई विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त होता नजर आएगा। विद्यार्थियों को अपने भविष्य की चिंता हो सकती है। व्यापार में लिए गए निर्णयों से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ घरेलू शॉपिंग कर सकते हैं। यदि कोई मनोवांछित फल पाने की इच्छा है तो वह भी आज पूरी होती नजर आ रही है। शाम का समय आप किसी सामाजिक समारोह में बिताएंगे। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और सुबह-शाम शिव चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि:

खान-पान पर विशेष ध्यान दें मिथुन राशि वालों की आज पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अगर चल अचल संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो वह किसी सरकारी अधिकारी की मदद से आज खत्म हो सकता है। छोटे सदस्यों या बच्चों को कुछ परेशानी हो सकती है, इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान दें। अपनी मधुर वाणी के प्रभाव से आज आपको सब कुछ मिल सकता है। आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवजी की पूजा करें और कच्चे चावल में तिल मिलाकर दान करें।

कर्क राशि:

जोश और जल्दबाजी से बचें कर्क राशि वाले आज अपने व्यवसाय के जानकार से मिल सकते हैं और उनके अनुभव से कुछ सीख सकते हैं, जो आपके व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। आपको कुछ आर्थिक और पारिवारिक झिझक हो सकती है। छात्रों को परीक्षा में सफलता के लिए अधिक एकाग्रता से अध्ययन करना होगा। जोश और जल्दबाजी से किया हुआ काम बिगड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। शाम के समय धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ती नजर आ रही है, जिसमें धर्मार्थ कार्यों पर भी कुछ खर्च हो सकता है। आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और सुबह-शाम शिव चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि:

बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा सिंह राशि वाले सप्ताह के पहले दिन धन के लेन-देन में सावधानी बरतें क्योंकि किसी से मतभेद के कारण व्यवहार में बदलाव आएगा, जो आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों का आज विरोध होगा, शत्रु प्रबल होंगे। पारिवारिक समस्याओं को समझदारी खत्म करेंगे और बड़े बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी आपके साथ खड़े रहेंगे। छात्रों को बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और रुद्राक्ष माला से महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

कन्या राशि:

मानसिक तनाव कम होगा कन्या राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन भागदौड़ और मेहनत करने के बाद भी लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है। आज आपको कार्यक्षेत्र के लिए कुछ दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं। मानसिक परेशानी के कारण तनाव बना रहेगा। कुछ पुराने अधूरे कार्य भी आज आपको निपटाने पड़ेंगे। प्रिय लोगों से मुलाकात होगी। आज शाम के समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ कुछ समय बिताएंगे, जिससे आपका मानसिक तनाव कम होगा। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को आटे, घी, शक्कर से बनी चीज का भोग लगाएं।

तुला राशि:

मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी तुला राशि वाले नौकरी और व्यापार वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज विभिन्न क्षेत्रों में उनकी साख बढ़ेगी, जिससे उन्हें कई तरह के अनुभव प्राप्त होंगे। आज आपके सभी काम समय पर बनते नजर आएंगे, जिससे मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी। अगर आज आप किसी को कुछ पैसे देने की सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें, क्योंकि धव वापस मिलने की संभावना कम है। माता के स्वास्थ्य को लेकर भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त में शिव चालीसा या शिवाष्टक का पाठ जरूर करें।

वृश्चिक राशि:

अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे वृश्चिक राशि वाले सप्ताह के पहले दिन कार्यक्षेत्र के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें मेहमानों का आगमन होगा। अच्छे खान-पान से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार से आज अच्छी खबरें आती-जाती रहेंगी, इसलिए वही काम करें जिसके होने की उम्मीद हो। मित्रों और संबंधियों के कारण भी घर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आज आप अपनी माता के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव की पूजा करने के बाद किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

धनु राशि:

कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी धनु राशि वालों की सप्ताह के पहले दिन धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे किसी महान व्यक्तित्व के दर्शन से लाभ होगा। आज भागदौड़ अधिक रहेगी, जिससे आंखों को तकलीफ हो सकती है। आज आप समय का पालन करते हुए प्रगति करेंगे, जिससे आपके कार्यक्षेत्र में भी प्रगति होगी और आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल रहेंगे। बच्चे अपने भविष्य के लिए आपसे कोई सलाह मांग सकते हैं। मातृ पक्ष से आर्थिक लाभ की उम्मीद है। आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर तिल और जौ अर्पित करें और पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

मकर राशि:

दांपत्य सुख में वृद्धि होगी मकर राशि वालों को आज मानसिक उलझन के कारण सिर दर्द की आशंका रहेगी या संतान पक्ष से चिंता हो सकती है। पड़ोसियों के कारण आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें और अपनी वाणी पर संयम रखें। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। कारोबार को आज नई गति मिलेगी। पारिवारिक व्यवसाय के लिए जीवनसाथी की सलाह कारगर साबित होगी। आज शाम के समय आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवलिंग पर शहद की धारा अर्पित करें।

कुंभ राशि:

लाभ के अवसर प्राप्त होंगेकुंभ राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा। बेवजह की शंकाओं और वाद-विवाद से आपका धन और समय दोनों का नुकसान होगा, जिससे आप थोड़े परेशान रहेंगे। आज कार्यक्षेत्र में आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शाम को आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को आज पैसों की कमी महसूस हो सकती है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। 21 बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर शिवलिंग अर्पित करें।

मीन राशि:

स्वास्थ्य का ध्यान रखें मीन राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन अधिक मेहनत की जरूरत है, तभी सफलता के आसार बनेंगे। कारोबार का बोझ बढ़ता नजर आ रहा है। आज आपको निर्माण कार्यों की आवश्यकता महसूस होगी और पक्ष-विपक्ष दोनों का सहयोग दिखाई दे रहा है। आज किसी महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत होगी, जो आपके भविष्य को मजबूत करेगी। आज पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बाहर के खाने-पीने से बचें। आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत करें और पूजा में शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें।

Related Post