Latest News

उच्च राशि का चंद्रमा दिला रहा आज कर्क, सिंह समेत इन राशियों को शुभ लाभ

Neemuch headlines March 26, 2023, 7:06 am Technology

मेष राशि :-

लेन-देन से बचना होगा मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज का दिन आपके लिए कुछ बदलाव ला सकता है। सरकार और व्यवस्था की तरफ से कुछ ऐसे बदलाव हो सकते हैं, जिससे आपकी चीजों में असंतुलन आ सकता है। आपकी हिम्मत जवाब दे सकती है। भाई बहनों की सलाह से आज आपके सभी काम पूरे होते नजर आ रहे हैं। ससुराल पक्ष के किसी भी व्यक्ति से लेन-देन से बचना होगा, अन्यथा रिश्तों में खटास आ सकती है। संतान के भविष्य के प्रति सचेत रहें। आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। कृष्ण भगवान को माखन-मिसरी का भोग लगाएं।

वृषभ राशि :-

पड़ोसी से किसी विवाद से बचें वृषभ राशि वालों के सितारे आज साथ नहीं दे रहे हैं और आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में कुछ निराशा लेकर आएगा, लेकिन उस निराशा को दूर करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आप हमेशा दूसरों से कुछ न कुछ पाने की कोशिश में रहते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। आज आपके धन कोष में कमी आ सकती है, लेकिन चिंता न करें, यह अधिक समय तक नहीं रहेगा। आज पड़ोसी से किसी विवाद से बचना होगा। आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

मिथुन राशि :-

परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं है। आपके शत्रु प्रबल होंगे। वे आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं। अपने लक्ष्य से दूर हो सकते हैं। यदि आप इसी तरह लक्ष्य से भटकते रहेंगे तो आपका उत्साह कम होता रहेगा और आपकी प्रगति में बाधा आएगी इसलिए अपने आप को अपनी जरूरत के अनुसार ढालें ताकि कोई आपका फायदा न उठा सके। आज आपके परिवार में कोई जन्मदिन आदि हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

कर्क राशि :-

आर्थिक स्थिति बेहतर होगी कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। आपको अपने व्यापार में कई ऐसे मौके मिलेंगे, जो आपको तरक्की के रास्ते पर ले जाएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। समाज सेवा करना लाभकारी रहेगा। अगर आप इसके लिए किसी संस्था से जुड़ना चाहते हैं तो बहुत अच्छा रहेगा। आज आपको अपने जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को आज अपने भविष्य को मजबूत करने के लिए कुछ नई प्रतियोगिताओं में भाग लेना पड़ सकता है। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

सिंह राशि :-

नई ऊर्जा का संचार होगा सिंह राशि वालों की किस्मत आज साथ दे रही है। नौकरी व्यवसाय में आपको अपने अधिकारियों का साथ मिलेगा, जिससे नई ऊर्जा का संचार होगा। अपने मधुर व्यवहार के कारण आज आप अपने व्यवसाय के आसपास का माहौल खुशनुमा बना लेंगे। विद्यार्थी वर्ग आज अपना कुछ समय मनोरंजन गतिविधियों में भी व्यतीत करेंगे। आज आप अपने बच्चों के प्रति अपने दायित्व को पूरा करेंगे। आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। शिव जप माला का पाठ करें।

कन्या राशि :-

काम की स्थिति अनुकूल नहीं है कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मन में चिंता बढ़ाने वाला रहेगा। आज का दिन आपको बहुत कुछ सोचने पर मजबूर करेगा क्योंकि काम की स्थिति अनुकूल नहीं है। परिवार में चल रहे संपत्ति के बंटवारे को आपको स्वीकार करना पड़ेगा, जिससे आपका दिल दुखेगा। आपके भाई या बहन का विवाह प्रस्ताव आ सकता है। शाम के समय आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा कवच और पंचम अध्याय का पाठ करें।

तुला राशि :-

सारा काम दूसरों पर न छोड़ें तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन मेहनत वाला रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में स्वयं ही मेहनत करनी पड़ेगी। सारा काम दूसरों पर नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। शाम का समय आप अपने परिजनों के साथ बिताएंगे, जो आपके लिए राहत भरा रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए ध्यान रखें। संपत्ति को लेकर आज परिवार में कई विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि :-

आर्थिक स्थिति चिंता का विषय वृश्चिक राशि वाले अपने व्यवसाय को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे क्योंकि एक के बाद एक आपको घाटा होने की वजह से आपका तनाव बढ़ रहा है। आज आपको अपने कार्यों को करने में कुछ देरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति चिंता का विषय हो सकती है। छात्र अपने भविष्य की योजनाओं के लिए कड़ी मेहनत करते नजर आएंगे। धार्मिक कार्यों के कार्यक्रम में आज आपकी रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी। आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजनों और वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

धनु राशि :-

लव लाइफ मजबूत होगी धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य बन जाने से ढेर सारी खुशियां मिलेंगी और आगे आप अच्छा समय बिताएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति के लिए भी यह एक अच्छी खबर होगी। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था तो वह भी आपके हाथ में आ सकता है जिससे आपके दोनों हाथों में लड्डू होंगे। आप ऐसा महसूस करेंगे। लव लाइफ मजबूत होगी। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

मकर राशि :-

आज का दिन उलझन बढ़ाने वाला मकर राशि वालों के लिए आज का दिन काफी उलझन बढ़ाने वाला होगा। जहां एक ओर जीवनसाथी के लिए उपहार खरीदने की जल्दी होगी, वहीं दूसरी ओर कार्यक्षेत्र में आप पर काम का दबाव अधिक रहेगा। आपका वाहन भी सही समय पर आपका साथ नहीं देगा इसलिए आपको अपनी समझदारी का परिचय देना होगा। आज आप परोपकार के कार्यों के लिए भी कुछ धन अर्जित कर सकते हैं। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि :-

सेहत का ध्यान रखना जरूरी है कुंभ राशि वालों का भाग्य साथ दे रहा है। आप अपने मित्रों से व्यापार के बारे में चर्चा कर सकते हैं। उनकी सलाह आपके कारोबार के लिए फायदेमंद साबित होगी। आज आप कुछ कमजोर महसूस करेंगे, इसलिए सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। लंबे समय से अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाह रहे हैं तो आज का दिन उसके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आज आपके लिए कारगर साबित होगी। आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

मीन राशि :-

आपको आलस्य का त्याग करना होगा मीन राशि वाले आज अपने काम को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। लंबे समय से व्यवसाय पर ध्यान न देने के कारण समस्या चल रही है, उसे आज दूर करने का प्रयास करेंगे। उसके लिए आपको आलस्य का त्याग करना होगा, तभी मुमकिन है। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई ऐसा उपहार खरीद सकें, जिससे वह खुश हो जाए। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। सफ़ेद वस्तु का दान करें।

Related Post