Latest News

नवरात्र का तीसरा दिन, गणगौर व्रत, मुहूर्त और शुभ योग का समय जानें

Neemuch headlines March 24, 2023, 6:35 am Technology

राष्ट्रीय मिति चैत्र 03, शक संवत 1945, चैत्र शुक्ल तृतीया, शुक्रवार विक्रम संवत् 2080। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 11। रमजान 01, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 मार्च सन 2023 ई॰। भगवान सर्वशक्तिमान है तो सारे दुःखी और बीमार लोगों की पीड़ा खत्म क्यों नहीं कर देता? सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। तृतीया तिथि सायं 05 बजे तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। अश्विनी नक्षत्र अपराह्न 01 बकर 22 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ। वैधृति योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 42 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ। गर करण सायं 05 बजे तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

तीसरा नवरात्र, गणगौर और श्री मत्स्य जयंती।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 6 बजकर 21 मिनट पर

 सूर्यास्त का समय :-

शाम 6 बजकर 34 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

अभिजीत मुहूर्त दोपहर में 12 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 33 मिनट से 6 बजकर 57 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 6 बजकर 24 मिनट से 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।

सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 21 मिनट से दोपहर 1 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।

रवि योग दोपहर में 1 बजकर 22 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 20 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 48 मिनट से 9 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। उसके बाद दोपहर में 12 बजकर 52 मिनट से 1 बजकर 41 मिनट तक रहेगा।

आज का उपाय :-

आज मां चंद्रघंटा की पूजा करें और दूध से बनी मिठाइयों का मां को भोग लगाएं। 5 कन्याओं को मिठाई खिलाएं। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

Related Post