Latest News

आज से चैत्र नवरात्र का आरंभ, पूरे दिन रहेगा पंचक का प्रभाव

Neemuch headlines March 22, 2023, 6:43 am Technology

राष्ट्रीय मिति चैत्र 01, शक संवत 1945, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, बुधवार, विक्रम संवत 2080। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 09। शब्बान-29, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 मार्च सन 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। प्रतिपदा तिथि रात्रि 08 बजकर 22 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 32 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ। शुक्ल योग प्रातः 09 बजकर 17 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। किस्तुघ्न करण प्रातः 09 बजकर 38 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

नवरात्रि प्रारंभ,

पिंगल नाम विक्रम संवत् 2080 शुरू,

श्री दुर्गा पूजा आरंभ,

गुड़ी पड़वा

सूर्योदय का समय :-

सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 6 बजकर 33 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 32 मिनट से 6 बजकर 56 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 11 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। पंचक काल पूरे दिन रहेगा।

आज का उपाय :-

आज मां दुर्गा की स्तुति करें। पान के पत्ते पर इलायची और लौंग रखकर बीड़ा चढ़ाएं। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

Related Post