Latest News

शनिदेव की राशि में चंद्रमा, जानें सप्ताह का पहला दिन कैसा रहेगा आपका जानिये आपका आज का राशिफ

Neemuch headlines March 20, 2023, 6:25 am Technology

मेष राशि:

आप संतुष्ट महसूस करेंगे मेष राशि वाले सप्ताह के पहले दिन काफी ऊर्जावान रहेंगे। आज आपके आस-पास का वातावरण खुशियों से भरा रहेगा और आप वैभवशाली वातावरण का आनंद उठाएंगे, जिससे आप खुद को खुशमिजाज महसूस करेंगे। आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आप संतुष्ट महसूस करेंगे और भविष्य को लेकर कुछ योजना भी बनाएंगे। बच्चों के भविष्य के लिए आज कुछ निवेश भी कर सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित दिखाई देंगे। आज शाम आप अपने बच्चों के लिए कुछ उपहार लेकर आएंगे। आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। 21 बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर शिवलिंग अर्पित करें।

वृषभ राशि:

व्यापार के लिए दिन अच्छा वृषभ राशि वाले आज शाम से लेकर रात तक किसी सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं, जिसमें कुछ धन भी खर्च होगा। मौसम में बदलाव के कारण सेहत के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है इसलिए खान-पान की अनियमित आदतों से बचना होगा। आज आपकी मधुर वाणी के कारण आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। नौकरी पेशा जातक आज रोजगार में बदलाव की योजना बनाएंगे। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवलिंग पर शहद की धारा अर्पित करें।

मिथुन राशि:

भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा मिथुन राशि वाले आज अगर घर, दुकान आदि खरीदना चाहते हैं तो उसमें निवेश करने के लिए दिन अच्छा रहेगा, भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप अपने व्यवसाय के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना शुरू करने वाले हैं, जिसके पूरा होने में एक साल का समय लग सकता है, जिसमें आप आर्थिक लाभ की उम्मीद भी कर सकते हैं। आज आप घर के बड़ों के सामने संतान के विवाह से जुड़ा प्रस्ताव रखेंगे। छात्र अगर किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी बशर्ते पूरी मेहनत करें। आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत करें और पूजा में शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें।

कर्क राशि:

अधिक मेहनत करनी होगी कर्क राशि वाले सप्ताह के पहले दिन अपने कार्यों को लेकर पूरी तरह आश्वस्त रहेंगे। ऑफिस और व्यापार का माहौल आपके लिए अनुकूल रहेगा, जिसका आपको पूरा फायदा उठाना होगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। भाई-बहनों से संबंध मधुर होंगे। ससुराल पक्ष से भी सम्मान मिलता हुआ नजर आ रहा है। छात्रों को सफलता प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। विशेषज्ञ से सलाह लेकर निवेश करेंगे तो अच्छा फायदा होगा। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और सुबह-शाम शिव चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि:

महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा करेंगे सिंह राशि वाले आज अपने परिजनों से लव पार्टनर को मिलाने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से व्यक्तिगत संबंध उत्तम नहीं रहेंगे और सहयोग भी कम मिलेगा। यदि आपके स्वास्थ्य में कोई समस्या चल रही थी तो वह आज दूर हो जाएगी, जिससे आप विभिन्न कार्यों को करने में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। जीवनसाथी से आज आपको कोई तोहफा या सरप्राइज मिल सकता है। शाम के समय परिजनों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवजी की पूजा करें और कच्चे चावल में तिल मिलाकर दान करें।

कन्या राशि:

रचनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी कन्या राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन संतान को धार्मिक कार्यों में लिप्त देख मन में प्रसन्नता रहेगी। परिवार में काफी समय से कोई विवाद चल रहा था तो आज किसी महान व्यक्ति के हस्तक्षेप से सुलझ जाएगा और आपकी रचनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। व्यापार में अगर आज कोई फैसला लेना है तो पहले परिस्थितियों का आकलन करें, फिर दिल और दिमाग दोनों की बात सुनकर फैसला लें अन्यथा आने वाले समय में आपको पछताना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में साथी कर्मचारियों की मदद से आज आप किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। रात को पानी से भरा बर्तन सिरहाने रखें और फिर सुबह पीपल पर अर्पित कर दें।

तुला राशि:

साझेदारियों और संबंधों से लाभ होगा तुला राशि वाले सप्ताह के पहले दिन सुबह से कार्यों को लेकर काफी व्यस्त नजर आएंगे। आज आपको त्रिकोणीय व्यापारिक साझेदारियों और संबंधों से लाभ होगा, लेकिन ये संबंध परेशानी खड़ी कर सकते हैं। इसलिए हर भूमिका को अलग-अलग रखना बेहतर होगा। माता-पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होते जाएंगे। शाम के समय मित्रों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और रुद्राक्ष माला से महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

वृश्चिक राशि:

आर्थिक स्थिति के लिए दिन अच्छा वृश्चिक राशि वाले आज कामकाज की वजह से शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। इसके बाद भी पूरी पूरी हिम्मत से काम करेंगे और उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। कार्यक्षेत्र और परिवार में आज आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में आप एक विजेता बनकर उभरेंगे। परीक्षा में सफलता पाने के लिए छात्रों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। दैनिक व्यापारियों के लिए आर्थिक स्थिति के लिए दिन अच्छा है। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को आटे, घी, शक्कर से बनी चीज का भोग लगाएं।

धनु राशि:

धार्मिक कार्यों में महत्व बढ़ेगा धनु राशि वालों का सप्ताह का पहले दिन सामाजिक और धार्मिक कार्यों में महत्व बढ़ेगा। परिवार के किसी बुजुर्ग की सलाह कारगर साबित होगी और आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य और आर्थिक संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है, तभी आपका वाहन पटरी पर सुचारू रूप से चलेगा। आपको दूसरे लोगों के कार्यों पर बहुत अधिक समय और ऊर्जा बर्बाद करने की जरूरत नहीं है अन्यथा ऐसे लोग एक के बाद एक मांग करते रहेंगे। आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखकर प्रदोष काल में शिवलिंग की पूजा करें और शिव जप करें।

मकर राशि:

अधूरे पड़े कार्य आज पूरे होंगे मकर राशि वाले सप्ताह के पहले दिन परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़े हैं, जो आपको काफी मजबूत बनाएगा। मुश्किल दौर से गुजरते समय याद रखें कि अंधेरे के बाद एक सुबह जरूर होती है। भाइयों के साथ किसी बात पर विवाद की आशंका बन रही है। आपके बच्चे आज आपके पारिवारिक बिजनस में मदद कर सकते हैं। आज आपको किसी महिला मित्र से लाभ मिलने के प्रबल योग हैं। ससुराल पक्ष से धन प्राप्ति के योग हैं और उनकी मदद से लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य आज पूरे होंगे। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त में शिव चालीसा या शिवाष्टक का पाठ जरूर करें।

कुंभ राशि:

बाहर के खाने-पीने से परहेज करें कुंभ राशि वालों को आज मन के अनुसार ही कार्य करना होगा और हर मामले में अति से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा खासा लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है लेकिन कार्यों को लेकर भागदौड़ की स्थिति बन सकती है। बाहर के खाने-पीने से परहेज करें, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आज शाम का समय आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बिता सकते हैं। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर तिल और जौ अर्पित करें।

मीन राशि:

वाणी पर संयम रखें मीन राशि वालों के पास सप्ताह के पहले दिन काम की अधिकता रहेगी, जिसकी वजह से सुबह से ही व्यस्त रहेंगे। सरकारी कार्यों और धन लाभ के लिए आपने जो आशाएं संजोकर रखी थीं, वह आज पूरी होंगी, जिससे मन खिल उठेगा। निजी संबंधों से जुड़े कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। छात्रों के लिए आज उच्च शिक्षा प्राप्त करने के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव की पूजा करने के बाद किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

Related Post