Latest News

जानें आज की तिथि मुहूर्त और शुभ योग का समय

Neemuch headlines March 13, 2023, 6:15 am Technology

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 22, शक संवत 1944, चैत्र कृष्ण षष्ठी, सोमवार, विक्रम संवत 2079। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 29। शब्बान-20, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 13 मार्च सन् 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु।

राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। षष्ठी तिथि रात्रि 09 बजकर 28 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। विशाखा नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 21 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ। हर्षण योग सायं 05 बजकर 10 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ। गर करण प्रातः 09 बजकर 45 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

आज का व्रत त्योहार: -

एकनाथ षष्ठी 2023।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 6 बजकर 28 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 50 मिनट तक।

अमृत काल रात्रि 9 बजकर 53 मिनट से 11 बजकर 28 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग सुबह 8 बजकर 21 मिनट से अगली सुबह 6 बजकर 33 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा।

दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 55 मिनट से 1 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।

इसके बाद दोपहर 3 बजकर 18 मिनट से 4 बजकर 5 मिनट तक।

भद्रा काल रात्रि 9 बजकर 27 मिनट से अगली सुबह 6 बजकर 33 मिनट तक।

आज का उपाय :-

भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना करें और शिव चालीसा का पाठ करें।

Related Post