Latest News

मंगल का मिथुन राशि में गोचर, जानें सप्ताह का पहला दिन कैसा रहेगा आपका जानिये आपका आज का राशिफ़ल

Neemuch headlines March 13, 2023, 6:11 am Technology

 मेष राशि:

रुका हुआ काम आज पूरा होगा मेष राशि वालों को आज संतान पक्ष से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन आहत होगा। आज आपको एक नई कला सीखनी होगी, जिसे मिठास को कड़वाहट में बदलने की कला भी कहा जाता है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आपका मन कई मामलों में आहत हो सकता है। कल का कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। छात्रों को अपनी परीक्षा की तैयारी और तेजी से करनी होगी, तभी सफलता के योग बन रहे हैं। पिता आपको पारिवारिक बिजनस पर सलाह दे सकते हैं, जो फ़ायदेमंद साबित होगी। आज की रात आप परिजनों के साथ आनंदपूर्वक व्यतीत करेंगे। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवलिंग की पूजा करें और शिव जप करें।

वृषभ राशि:

जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी वृषभ राशि वाले आज संतान के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं, इस वजह से कुछ भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों से राहत मिलेगी और प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। सरकारी क्षेत्र में आज लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में सोच-समझकर बातचीत करेंगे तो अच्छा लाभ होगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आपके दिमाग में कुछ नए विचार भी आएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाएं भी बनाएंगे। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त में शिव चालीसा या शिवाष्टक का पाठ जरूर करें।

मिथुन राशि:

आपका मन प्रफुल्लित रहेगा मिथुन राशि वाले आज यात्रा करते समय सावधान रहें अन्यथा कोई कीमती सामान चोरी होने का भय बना रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों को आज व्यापार में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यस्त दिनचर्या के बीच आप अपनी लव लाइफ के लिए समय जरूर निकाल पाएंगे। आज शाम के समय यदि आपका कोई काम काफी समय से रुका हुआ है तो वह पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आज रात आप अपने परिजनों के साथ किसी धार्मिक सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं। आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और प्रदोष काल में पूजा करें।

कर्क राशि:

कर्क राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार मिलने की संभावना है। व्यापार के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, आपकी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने के योग हैं। संतान की जिम्मेदारी आज पूरी हो सकती है। अगर आप घर से काम कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। राजकीय मान, पद और प्रतिष्ठा में आज वृद्धि हो सकती है। आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। रात का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती में बीतेगा। आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

सिंह राशि:

किसी के प्रति गलत विचार न रखें सिंह राशि वालों की वाणी की सौम्यता आज विशेष सम्मान दिलाएगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन आपको सबसे ज्यादा दौड़ भाग कराएगा, जिससे आपकी आंखों में विकार होने की आशंका नजर आ रही है। शत्रु आपको परेशान करने का हर संभव प्रयास करेंगे, लेकिन वे अपने आप परास्त भी हो जाएंगे, इसलिए आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि आप किसी के प्रति गलत विचार न रखें। सायंकाल के समय लव लाइफ में आपको उपहार के रूप में कोई उपहार मिल सकता है। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को आटे, घी, शक्कर से बनी चीज का भोग लगाएं।

कन्या राशि:

अल्पकालीन सफलता मिलेगी कन्या राशि वालों का अगर कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो दोपहर बाद की बातचीत से कोई नया मोड़ भी निकल सकता है या यूं कहें कि बात बन सकती है। व्यापार के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों से आज आपको अल्पकालीन सफलता मिलेगी। बच्चों को भविष्य के लिए प्रयास करते देख आज आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आपके घर में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें खर्च भी होगा और आपकी कीर्ति भी बढ़ेगी। माता का भी आज आपको प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। रात को पानी से भरा बर्तन सिरहाने रखें और फिर सुबह पीपल पर अर्पित कर दें।

तुला राशि:

लव लाइफ में अनुकूलता रहेगी तुला राशि वाले आज दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी पार्टी का आयोजन करने से परिवार के लोगों की खुशियां बढ़ेंगी। यदि लेन-देन की कोई समस्या कई दिनों से चल रही है तो आज उसका समाधान हो सकता है और आपके हाथ में पर्याप्त धन आ सकता है। लव लाइफ में अनुकूलता रहेगी, जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने कार्यों को पूरा कर पाएंगे। सायंकाल का समय घरवालों के साथ व्यतीत करना पसंद करेंगे। आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत करें और पूजा में शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें। वृश्चिक राशि: परिवार में संतुलन बनाए रखें वृश्चिक राशि वालों को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करनी चाहिए क्योंकि मौसम में हो रहा बदलाव आपकी परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में संतुलन बनाए रखने से सुखद समय व्यतीत होगा। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने के प्रबल योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु भी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। संपत्ति खरीदने या निवेश की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल रहेगा। छात्रों को सफलता के लिए मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ सकती है। आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवजी की पूजा करें और कच्चे चावल में तिल मिलाकर दान करें।

धनु राशि:

दाम्पत्य जीवन में सुखद अनुभूति होगी धनु राशि वालों के लिए आज ससुराल पक्ष से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारियों को आज लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन ध्यान रहे किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से आपको नुकसान हो सकता है। आज आपको शाम से लेकर रात तक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में सुखद अनुभूति होगी। कार्यक्षेत्र में किसी महिला मित्र से सहयोग मिलने के आसार बन रहे हैं। लव लाइफ में किसी बात वजह से विवाद की स्थिति बन सकती है। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। शाम के समय शिवलिंग पर शहद की धारा अर्पित करें।

मकर राशि:

आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी मकर राशि वालों को आज किसी भी तरह के वाद-विवाद और झगड़े में पड़ने से बचना होगा क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है। आज आपको पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। व्यवसाय से जुड़ने से लाभ के नए अवसर सामने आ सकते हैं। आपके पारिवारिक बिजनस में सफलता आज आपके हाथों में रहेगी, कार्यक्षेत्र में मेहनत करने से ही आज आपको सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। 21 बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर शिवलिंग अर्पित करें।

कुंभ राशि:

घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा कुंभ राशि वालों को आज कोई प्रतिकूल समाचार सुनकर माता-पिता के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी भी तरह के झगड़े में पड़ने से बचें। आपकी वाणी की सौम्यता से बड़ी से बड़ी समस्या पल भर में समाप्त हो सकती है, इस बात का ध्यान रखें। आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ी नजर आ रही है। शाम के समय कोई बेवजह की भागदौड़ हो सकती है, जिसमें आपका धन भी अधिक खर्च होगा। इसका असर आने वाले समय में आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर तिल और जौ अर्पित करें।

मीन राशि:

कार्यक्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे मीन राशि वालों को आज संतान के कार्यों में चिंता बनी रहेगी। यदि आपके वैवाहिक जीवन में कोई विवाद चल रहा है तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा करना और शुभ कार्य करना आज आपको महंगा पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। आज आपको घरेलू कार्यों के लिए कुछ खर्चे करने पड़ेंगे, जो आपकी इच्छा के विरुद्ध करने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातक आज कार्यक्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। पारिवारिक जीवन में आज किसी बात पर तनाव बना रहेगा। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव की पूजा करने के बाद किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

Related Post