Latest News

शुक्र और राहु का मिलन वृष, तुला समेत कई राशियों को दिलाएगा लाभ जानिये आपका आज का राशिफ़ल

Neemuch headlines March 12, 2023, 6:30 am Technology

मेष राशि:

पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ मिलाजुला रहेगा। आज आपको हर प्रकार के वाद और विवाद से दूर रहना चाहिए। आज आपको अपनी वाणी पर भी संयम रखना होगा। आज आपने जो भी व्यापार शुरू किया है, उसमें आपको सफलता मिलेगी, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि काम की अधिकता के चलते आप अपने परिवार की उपेक्षा न करें। आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा, नहीं तो आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी और आपको भाई की सलाह उन्नति की ओर ले जाएगी। बच्चों की तरक्‍की को देखकर मन में प्रसन्नता होगी। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्र का पाठ करें।

वृषभ राशि:

नए अवसर प्राप्त होंगे वृषभ राशि के लोगों की किस्‍मत आज साथ देगी। आज विद्यार्थियों को अपने ज्ञान के अनुभव से नए अवसर प्राप्त होंगे, जिसके लिए उन्हें अपने गुरुजनों का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। साथ ही परीक्षा की दिशा में की गई मेहनत आज फलीभूत होगी। यदि आप कोई व्यवसाय करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन उत्तम है। लव लाइफ के लिए समय अनुकूल नहीं है। इसमें व्यस्तता के कारण कुछ समय के लिए दूरियां आ सकती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन आपको बेवजह के खर्चों से बचना होगा। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

मिथुन राशि:

धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी मिथुन राशि वालों का दिन अच्‍छा बीतेगा। जो लोग विवाह के योग्य हैं, उनके लिए आज कुछ अच्छे प्रस्ताव आएंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्यों के मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी। अपने व्यवसाय में सकारात्मक परिवर्तन करने से लाभदायक स्थिति बनेगी। छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। यदि आपका कोई काम काफी समय से रुका हुआ है तो वह आज पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी की सलाह आज कार्यक्षेत्र में मददगार साबित होगी। आपको अपने भाइयों और दोस्तों की मदद करने का अवसर मिलेगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होने से आपको धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

कर्क राशि:

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें कर्क राशि वालों का दिन आज कुछ मामलों में अच्‍छा तो कुछ मामलों में खराब हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की योजनाओं को आज बल मिलेगा, लेकिन धन संबंधी दिक्कतों के कारण रुकावट आ सकती है। पारिवारिक संबंध आज मजबूत होंगे, लेकिन आपको अपने परिवार के खर्चों पर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन यदि आप चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करते हैं और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखते हैं तो चीजें आपके नियंत्रण में रहेंगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और बाहर के खाने-पीने से बचें। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

सिंह राशि:

भविष्य की योजनाएं मजबूत होंगी सिंह राशि वालों का दिन अधिक शुभ नहीं है और आज आपको शाम के समय आपको वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतनी चाहिए। आज आपको व्यापार में कोई मनचाही खबर मिलेगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा। मित्रों और भाइयों के सहयोग से आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। किसी अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण आज आप तनाव में आ सकते हैं। आज आपको किसी से कोई लेन-देन करने से बचना होगा। ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिलता नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को भविष्य के लिए कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे उनके भविष्य की योजनाएं मजबूत होंगी। आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

कन्या राशि:

संबंधों में सुधार आएगा कन्या राशि के जातकों का दिन आज सामान्‍य रहेगा। विद्यार्थी अपने भविष्य के लिए नई राह चुनेंगे। जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल बनेगा। आर्थिक स्थिति की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे और वाणी की कोमलता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। पारिवारिक स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं, जिसमें आपको अपने पिता का मार्गदर्शन भी समय-समय पर मिलता रहेगा। भाई-बहनों से संबंधों में सुधार आएगा और प्रेम जीवन में आज समय अच्‍छा बीतेगा। आज आपको अपने और अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और बाहर के खाने पर संयम रखना होगा। आपका जीवनसाथी आपके हर प्रयास में आपका पूरा सहयोग करेगा। जो लोग रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे हैं उन्हें आज अच्‍छे अवसर प्राप्त होंगे। आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

तुला राशि:

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा तुला राशि वालों के लिए आज का दिन धार्मिक कार्यों में बीतेगा। आपकी रुचि बढ़ेगी और सामाजिक कार्य करने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन बाल विवाह की जो चिंता आपको परेशान कर रही थी वह आज समाप्त होती नजर आ रही है। व्यापार में किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग आपको सभी समस्याओं से निजात दिलाएगा। नई परियोजनाओं को शुरू करने के लिए समय उत्तम है। इसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक सोच आज नई ऊर्जा का संचार करेगी, जिसमें अधिकारी वर्ग से भी आपको प्रशंसा सुनने को मिलेगी। आज आप अपने वैवाहिक जीवन में ख़ुशी महसूस करेंगे। आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

वृश्चिक राशि:

जरूरी लेन-देन करने से बचें वृश्चिक राशि वालों के आज का दिन शुभ नहीं है। बेहतर होगा कि आज किसी प्रकार के बदलाव के बारे में न सोचें। इसमें भाग्य आपका साथ नहीं देगा इसलिए ऐसा बिल्कुल न करें। लव लाइफ में आज कोई नया अनुभव प्राप्‍त होगा। कार्यक्षेत्र में आज किसी महिला मित्र के कारण आपको उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों की वजह से आज आपको बेवजह के खर्चों का सामना करना पड़ सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति पर बोझ डालेंगे। यदि आप पर कोई पुराना कर्ज है तो उससे मुक्ति मिलेगी, लेकिन आज जरूरी लेन-देन करने से बचना होगा। आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे और उनकी समस्याओं को सुलझाने में भी मददगार साबित होंगे। आज आप अपने परिजनों के साथ किसी शुभ कार्य के बारे में विचार-विमर्श कर सकते हैं। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती या उमा की पूजा करें।

धनु राशि:

किए गए प्रयासों पर चर्चा होगी धनु राशि वालों के लिए आज का दिन काफी सतर्कता से बिताने वाला है। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं और ईर्ष्यालु शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के साथ भविष्य की नींव मजबूत करने के लिए किए गए प्रयासों पर चर्चा होगी। इससे आपके मन से बोझ हल्का होगा। व्यावसायिक मामलों में अनुभव मददगार रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आज आपको आपके व्यवसाय में सफलता दिलाएगी और आप अपनी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेंगे। शाम के समय किसी भी तरह के झगडे़ वाले वाद-विवाद से बचें अन्यथा कानूनी विवाद हो सकता है। आज सेहत का ध्यान रखें और खाने-पीने पर संयम रखें। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की 108 बार माला का जप करें।

मकर राशि:

वरिष्ठ सदस्यों से चर्चा करेंगे मकर राशि वालों का भाग्‍य साथ देगा। आज आपके प्रेम जीवन में कोई उपहार मिल सकता है। दूसरों का सहयोग लेने से आज आपको सफलता मिलेगी। व्यवसाय के लिए की गई यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी, लेकिन आज आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक समस्याओं को खत्म करने के लिए आज वरिष्ठ सदस्यों से चर्चा करेंगे, जिससे आपके मन से बोझ हल्का होगा। पराक्रम के बल पर आपके अटके हुए कार्य आज पूरे होंगे। छात्रों को शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे उन्हें परीक्षा में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने किसी सहयोगी के कारण विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उच्चाधिकारियों के सहयोग से आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मणों को दान करें।

कुंभ राशि:

लव लाइफ में नई ताजगी आएगी कुंभ राशि वालों का दिन अच्‍छा है। राजनीति की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे और सत्ता पक्ष का सहयोग भी आपको मिलेगा। आज आपको माता-पिता की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। लव लाइफ में नई ताजगी आएगी। आज पारिवारिक जीवन में असमंजस की स्थिति रहेगी और चर्चा से मतभेद भी दूर होंगे। किसी अभिन्न मित्र से मेल-मिलाप की संभावना है, जिसके साथ आप नजदीकी और दूर की यात्रा पर भी जा सकते हैं। संतान के कार्य प्रदर्शन को देखकर आपके मन में प्रसन्नता होगी। यदि आपका जीवनसाथी किसी कारणवश नाराज है तो आज आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। भूखे लोगों को खाना खिलाएं।

मीन राशि: 

पुराने झगड़े झंझट से मुक्ति मिलेगी मीन राशि वालों का भाग्‍य आज साथ देगा। आपके कुछ कार्य काफी समय से अधूरे हैं तो उन्हें पूरा करने के लिए आज का दिन उत्तम है। विद्यार्थियों को मेहनत करनी होगी, तभी वे परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आज आपको कोई पैतृक संपत्ति मिलने के भी प्रबल योग बन रहे हैं। यदि कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो उसमें भी आज आपको सफलता मिलेगी, लेकिन ससुराल पक्ष से तनाव हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन आज पुराने झगड़े झंझट से मुक्ति मिलेगी, जिससे आप चैन की सांस लेंगे और आजाद महसूस करेंगे। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाएं।

Related Post