Latest News

रामराजा सरकार के दरबार ओरछा मे मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक सम्पन्न, इनका मिला मार्गदर्शन पढ़े खबर

प्रदीप जैन February 26, 2023, 6:54 pm Technology

सिंगोली। रामराजा सरकार के दरबार ओरछा की पावन धरा पर प्रदेश मे पत्रकारो के सबसे बड़े रजिस्टर्ड संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की 2023 मे तृतीय प्रांतीय कार्यसमिति बैठक एवं सागर संभागिय सम्मेलन 26 फरवरी को आदित्य पैलेस परिसर मे प्रदेशाध्यक्ष शलभ भदौरिया की अध्यक्षता ओर निवाड़ी जिला कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक टी.के. विधार्थी, निवाड़ी विधायक अनिल जैन पृथ्वीपुर विधायक शीशुपाल यादव जतारा विधायक हरीशंकर खटीक के मुख्यआथित्य मे प्रातः 11-30 सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे की पूजन के साथ की गई जिसमे बोलते हुए प्रदेश के वरिष्ट मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष रिजवान अहमद सिद्धीकी ने कहा की हमे हमेशा सकारात्मक ओर तथ्यात्मक समाचार प्रकाशित करने का काम करने का प्रयास करना चाहिए ताकी हमारी प्रमाणिकता और विश्वसनीयता बनी रहे।

बैठक के दौरान प्रदेश भर से आए पत्रकार साथियो मे से नीमच जिला ईकाई के अध्यक्ष प्रदीप जैन ने पत्रकार हितो को लेकर कुछ सुझाव संगठन के समक्ष रखे ओर प्रदेशाध्यक्ष को शीघ्र ही नीमच जिले मे प्रवास करने का निमंत्रण भी दिया। पत्रकार सकारात्मक ओर विश्वसनीय कार्य करे यही हमारी ताकत होती है-

शलभ भदौरिया प्रदेशाध्यक्ष :-

पत्रकार सकारात्मक ओर विश्वसनीय कार्य करे यही हमारी ताकत होती है साथ ही एकता पर जोर देते हुए प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने कहा की निवाड़ी मे पत्रकार भवन बनाने पर दोनो विधायको को जीत का भरोसा दिलाया और कहा की राजनैतिक दल ये ना सोचे की हम हमारे दम पर चुनाव जीतते है जबकी सच्चाई यह हे की चुनाव जिताने मे पत्रकारो की अहम भूमिका रहती है। पत्रकार समाज की दिशा और दशा बदलने का काम करते है-

शीशुपाल यादव विधायक पृथ्वीपुर :-

कार्यक्रम मे बोलते हुए पृथ्वीपुर विधायक शीशुपाल यादव ने कहा की पत्रकार समाज को दिशा देने और दशा बदलने का काम करते है। सौ बका और एक लिखा आज भी चरितार्थ हे समाचार पत्रो मे छपी खबरा की विश्वसनीयता आज भी बरकरार है। पत्रकारो का सम्मान हमेशा होना चाहिए रामराजा सरकार आपको एक नई उर्जा प्रदान करे -

अनिल जैन विधायक निवाड़ी :-

प्रदेश कार्यसमिति बैठक मे बोलते हुए निवाड़ी विधायक अनिल जैन ने कहा की मिडिया की सकारात्मक भूमिका के कारण ही निवाड़ी जिला बन पाया निवाड़ी के विकास मे पत्रकार साथियो की हमेशा अहम भूमिका रही है। पत्रकार हमे कर्तव्य निष्ठा के साथ काम करने की राह दिखाते है। रामराजा सरकार आप सभी को भरपूर उर्जा प्रदान करे ताकी आप लोग राष्ट्र की प्रगती के पथ पर तेजी से लेकर जा सके संस्कृति को निभाते हुए सच्चाई के साथ चले ओर बुजूर्गो का सम्मान करे-

अरूण कुमार जिला कलेक्टर :-

रामराजा सरकार के दरबार मे आयोजित पत्रकारो के इस कार्यक्रम मे हमे बहुत कुछ सिखने का अवसर मिला संगठन को बनाना आसान पर चलाना बड़ा मुश्किल है मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ को पिछले 35 वर्षो से शलभ भदौरिया जी चला रहे है यह बहुत बड़ी बात है। पत्रकार साथी प्रमाणिकता पर जोर देते हुए सच्चाई के साथ अच्छी खबर लगाने का काम करे ओर अपनी संस्कृति का ध्यान रखते हुए अपने बुजूर्गो का सम्मान करना जरूर सिखे। लोकतंत्र की मजबूती के लिए काम करते हे पत्रकार -

टी के विधार्थी पुलिस अधीक्षक :-

लोकतंत्र की मजबूती के लिए काम करते हे पत्रकार सकारात्मक नजरिये से सभी मुश्किल काम को भी आसान बना लेते है पत्रकार। प्रदेश संगठन के ये वरिष्ठ पदाधिकारी रहे

बैठक के दौरान उपस्थित :-

ओरछा मे आयोजित प्रदेश कार्यसमिति बैठक एवं सागर संभागिय सम्मेलन मे प्रदेश नेतृत्व के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनमे प्रमुख रुप से प्रदेशाध्यक्ष शलभ भदौरिया, अनुशासन समिति के प्रदेश संयोजक राजकुमार दुबे, मुख्य वरिष्ठ कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रिजवान अहमद सिद्दीकी, मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद अली, उपेन्द्र गौतम, कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सिंह भदौरिया, नवनीत काबरा, राजेन्द्र पुरोहित,सत्यनारायण वैष्णव, सरल प्रताप सिंह भदौरिया सहित अनेक लोग उपस्थित थे। प्रदेश कार्यसमिति बैठक मे भाग लेने के लिए नीमच जिला ईकाई से जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन के नेतृत्व मे प्रदेश प्रतिनिधी कैलाश राठौर कुकड़ेश्वर, भरत जाट मोरवन, जिला महासचिव चैनसिंह सोलंकी सहित प्रदेशभर से पत्रकार साथी रामराजा सरकार के पावन धाम ओरछा पहुंचे।

Related Post