नीमच। नमो ग्रुप के जिलाध्यक्ष राहुल राठौर व नीमच जिला प्रभारी जमनालाल अहीर ने प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा व प्रदेश मंत्री गणपत सिंह राजपूत की सहमति से सक्रिय कार्यकर्ता ललित पाटीदार को नगर अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। नमो ग्रुप जिला महामंत्री विनोद चौहान ने बताया कि लगातार संगठन सामाजिक श्रेत्र में कार्य कर रहा है, ओर अधिक ऊर्जा के लिए लगातर गठन किया जा रहा है। उक्त जानकारी आई टी सेल प्रभारी अजय जैसवार ने दी है।