Latest News

म.प्र. कर्मचारी संघ सहकारी संस्था के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बने दिलीप सिंह परिहार

पप्पू सोलंकी December 9, 2022, 8:01 am Technology

तुरकिया। मध्यप्रदेश सहकारी संस्था कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह खिंची की अध्यक्षता में मंदसौर दशपुर कुंज में जिले के सहकारी संस्था के कर्मचारियों की बैठक रखी की गई। जिसमें संस्था के कर्मचारियों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन दिया गया। जिसमे प्रमुख मांगे रखी गई है। बेठक में सर्व सहमति से दिलीप सिंह परिहार (पलेवना) को सहकारी साख संस्था कर्मचारी के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर संस्था के कर्मचारियों ने बधाई दी गई। इस अवसर पर नन्दकिशोर धाकड़ धुँधड़का, गोपाल व्यास शामगढ़, नईम पठान बिल्लोद, पवन जोशी ढाबला मोहन, गजराजसिंह सिसोदिया ढिकोला, जितेन्द्र सिंह कुचढ़ोद, बंशीलाल दय्या देवरी, विजयसिंह पंवार पिपलीया कराड़िया, गेंदालाल पाटीदार देवरी, दिलीप धाकड़ धुँधड़का, कमल कुमार धाकड़ धुँधड़का, राहुल धाकड़ धुँधड़का, हेमंतसिंह राठौर लसूड़िया राठौड़, जगदीश धनगर गुडभेली सहित कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Post