Latest News

भाजपा कार्यकर्ताओ ने गुजरात मे ऐतिहासिक जीत का मनाया जश्न

प्रदीप जैन December 9, 2022, 7:59 am Technology

सिंगोली। आज घोषित हुए गुजरात चुनाव के नतीजो मे भाजपा ने इतिहास रचते हुए लगातार सातवी बार अपनी सरकार बनाने की ओर कदम बढ़ाए है। गुजरात चुनाव मे वहां की जनता ने भाजपा ओर मोदी शाह की जोड़ी पर भरपूर विश्वास जताते हुए सातवी बार सत्ता की कमान भाजपा के हाथो मे सौपने का काम किया है। आज आये परिणाम से भाजपा कार्यकर्ताओ का उत्साह चरम पर है और पुरे देश मे जश्न मनाया जा रह है। सिंगोली नगर मे भी जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने तिलस्वां चौराहे पर आतिशबाजी करते हुए एक दुसरे का मुंह मीठा करवाया कार्यकर्ताओ मे गुजरात जीत की जबरदस्त खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक विक्रम, नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया सासंद प्रतिनिधी निशांत जोशी, वरिष्ठ नेता निर्मल जैन, दिनेश जोशी, युवा मोर्चा जिला मंत्री राकेश जोशी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पालिवाल पार्षद सुनील सोनी, जीवन बलाई, युवा नेता विशाल जैन पप्पु गौतम जीवन धारवाल, मुकेश मोटानाक, सहित अनेक लोग उपस्थित थे। गुजरात जीत पर महामंत्री अशोक विक्रम नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन सासंद प्रतिनिधी निशांत जोशी ने सभी को बधाई देते हुए इस जीत को मोदी के विकास माॅडल और कार्यकर्ताओ की मेहनत का फल बताया।

Related Post