Latest News

गोस्वामी समाज के आराध्य देव दत्तात्रेय जी की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गयी, चल समारोह के साथ हुआ भव्य आयोजन

मंगल गोस्वामी December 8, 2022, 8:41 am Technology

भानपुरा। दशनाम गोस्वामी समाज के आराध्य देव भगवान दत्तात्रेयजी की जयंती सम्पूर्ण भारत के लगभग सभी प्रांतों एवं कई स्थानों पर भव्यता से मनाये जाने के समाचार प्राप्त हो रहे है। इसी कडी मे भानपुरा मंडल के गांव केसौदा में गोस्वामी परिवारों द्वारा गुरु दत्तात्रेय भगवान की जयंती हजारों स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति मे मनाई गई। आयोजन में मुख्य रूप से भानपुरा मंडल महंत श्री जीवनपुरी जी, कुकडेश्वर मंडल महंत श्री विष्णुगिरि जी के साथ ही सम्पूर्ण मंडल से स्वजातीय बंधु, राजस्थान क्षैत्र से एवं कुकडेश्वर मंडल से भी गोस्वामी चेतना मंच के सक्रिय बंधुजन भी उपस्थित हुए। आयोजन में सर्वप्रथम दत्तात्रेय भगवान की पूजा अर्चना कर भगवा निशान पूजन कर महंत महानुभावो का स्वागत सत्कार किया। विशाल शोभायात्रा में माता बहिनें सर पर कलश लेकर चल रही थी। बेण्ड बाजो के साथ युवा भाई बहिन नृत्य करते हुए चल रहे थे। हर हर महादेव, गोस्वामी समाज जिंदाबाद, दत्तात्रेय भगवान की जय के गगन भेदी नारो से वातावरण देखने लायक हो गया था। शोभायात्रा में महंत महानुभाव भगवा पताका हाथ में लिए हुए नगर के विभिन्न मार्गो से भगवान दत्तात्रेय जी की आकर्षक झांकी के साथ निकाली गई। गोस्वामी परिवार कैसोदा द्वारा निर्मित भोलेनाथ के मंदिर पर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर पूजन किया गया एवं आयोजन में सभी स्वजातीय बंधुओं ने सामाजिक एकता एवं दशनाम समाज की गौरवशाली पंरपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने की प्रेरणा मीली। कार्यक्रम के अंत में सभी ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। उक्त कार्यक्रम में सराहनीय योगदान गोस्वामी परिवार केसौदा का रहा। गोस्वामी परिवार केसोदा की ओर से बाहर से पधारे हुए सभी अतिथि महंत महानुभाव एवं माताओं बहनों का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया। यह जानकारी भानपुरा मंडल के वरिष्ठ समाजसेवी रामचंद्र गिरि सुठेलीखेड़ा द्वारा दी गई।

Related Post