Latest News

ब्रेकिंग न्यूज़:- जवासा चौराहा पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत, मनासा के प्रसिद्ध फोटोग्राफर अरविंद उपाध्याय मामा का दुःखद निधन

Neemuch Headlines December 6, 2022, 10:21 pm Technology

नीमच। मनासा रोड जवासा चौराहे के समीप आज दो फोर व्हीलर की जोरदार भिड़ंत हो गई भीड़ अतिथि जोरदार थी कि दोनों कारों के आगे के परखच्चे उड़ गए। जिसमें मनासा के प्रसिद्ध फोटोग्राफर अरविंद उपाध्याय मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला चिकित्सालय पर इलाज हेतु भेजा गया इस दौरान अरविंद मामा का दुखद निधन हो गया। घटना के दौरान बड़ी संख्या में जवासा चौराहे पर भीड़ लग गई सूचना पर 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया। वही सुचना के अनुसार अरविंद मामा की हालत गंभीर बताई जा रही थी, जिला चिकित्सालय ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। हालांकि मौके पर पुलिस भी पहुंची है। दूसरे कार चालक के बारे में भी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है। समाचार लिखे जाने तक कार्यवाही जारी है। अरविंद मामा के निधन से मनासा सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

Related Post