Latest News

प्रदीप जैन पुनः राष्ट्रीय सामाजिक संगठन उज्जवल भारत अभियान के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

प्रदीप जैन December 5, 2022, 8:04 am Technology

सिंगोली। राष्ट्रीय स्तर के रजिस्टर्ड सामाजिक संगठन उज्जवल भारत अभियान के संरक्षक स्वामी देव स्वरूपानंद जी महाराज एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्यनारायण सिंह ने संगठन के प्रति सक्रियता को देखते हुए प्रदीप जैन को पुनः प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

जैन ने संगठन के प्रति पुरी निष्ठा के साथ काम करते हुए प्रदेश मे संगठन को मजबूत बनाने का काम किया है।

जैन के पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनने पर आमजन सहित संगठन से जुड़े सभी लोगो मे हर्ष की लहर है। समर्थको ने जैन को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

जैन ने बताया की संगठन को सक्रिय ओर मजबूत बनाने के लिए शीघ्र ही प्रदेश मे नवीन कार्यकारणी का गठन किया जावेगा।

Related Post