Latest News

राजकुमार अहीर के नेतृत्व में जावद विधानसभा से कई कांग्रेस कार्यकर्ता उज्जैन पहुँचे

हबीब राही November 30, 2022, 8:27 pm Technology

जावद। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के मार्गदर्शन में व जावद विधानसभा के लोकप्रिय नेता राजकुमार अहीर के नेतृत्व में जावद विधानसभा से कई कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उज्जैन पहुंचे। जावद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश अहीर ने जानकारी देते हुए बताया कि "भारत जोड़ो यात्रा" राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही है यह यात्रा मध्यप्रदेश में आ चुकी है, विगत 6-7 दिनों से ही राहुल गांधी मध्यप्रदेश में है। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं जावद विधानसभा के लोकप्रिय कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर के नेतृत्व में जावद विधानसभा से कई कांग्रेसजन वाहनों का काफिले के साथ उज्जैन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान होने वाली सभा में पहुंचे। श्री अहीर ने तपोभूमि (जेन तीर्थ) पहुंचकर कांग्रेस पार्टी के लोकप्रिय युवा हृदय सम्राट राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर राहुल गांधी की सभा में कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर, जावद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश अहीर, पूर्व पार्षद अरविंद बग्गड़, पार्षद प्रतिनिधि प्रह्लाद बग्गड़, रतनगढ़ ब्लॉक के कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष शंभू भाई चारण, व्यापारी प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चांडक, युवा कांग्रेस नेता मधुसूदन पांडे, पत्रकार जगदीश सेन, एनएसयूआई के राजवीर यादव, लखन नायक, हबीब राही, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश प्रजापत, रमेश चंद सोलंकी, दीपक चारण, रोहित कोली, मलकीत सिंह सरदार कादिर खान, ताहा राव बोहरा, राकेश चारण, सुजल चारण, शिवम भाम्भी, सूरज भाम्भी, विजय भाम्भी सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Related Post