Latest News

शिक्षा विभाग के अधिकारी/ कर्मचारियों की तहसील स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता संपन्न

मंगल गोस्वामी November 30, 2022, 8:07 pm Technology

मनासा। शिक्षा विभाग के अधिकारी/ कर्मचारियों की तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता स्वामी विवेकानंद खेल मैदान मनासा में संपन्न हुई जिसमें लगभग 60 अधिकारी/ कर्मचारियों ने निम्न खेलों में भाग लिया_ कबड्डी, वॉलीबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोला फेक, लंबी कूद, भाला फेंक और 100 मीटर रेस में भाग लिया।

इनमें से चयनित खिलाड़ी अधिकारी/ कर्मचारी जिला स्तर पर भाग लेंगे। यह समस्त प्रतियोगिताएं एसएस धनेरिया पूर्व प्राचार्य, बीएल बसेर प्राचार्य सी एम राइज विद्यालय, रामानुज परवाल प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय मनासा के आथित्य में संपन्न हुई एवं खेल शिक्षक दिनेश धाकड़, रुपेश मांडले व रामकुमार बागवान के मार्गदर्शन में संपन्न हुई, इसमें महिला पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Related Post