Latest News

राज्य स्तरीय जुनियर जूडो प्रतियोगिता के लिए नीमच के 7 खिलाड़ियो का चयन, दिसम्बर में झारखण्ड में होगी प्रतियोगिता

रामेश्वर नागदा November 30, 2022, 8:06 pm Technology

नीमच। म.प्र. जूडो एसोसिएषन (सम्बद्ध जूडो फेडरेशन आफ इंडिया/म0प्र0 ओलम्पिक एसोसिएशन) द्वारा राज्य स्तरीय जुनियर जूडो प्रतियोगिता 2022 का आयोजन दिनांक 2 से 4 दिसम्बर 2022 तक जबलपुर में किया जा रहा है। म.प्र.जूडो एसोसिएशन के सह सचीव ,नीमच जिला जूडो एसोसिएशन नीमच के सचीव भरत सिंह कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में म0प्र0 की सभी मान्यता प्राप्त जिला टीमें भाग लेगी।

इस प्रतियोगिता में नीमच जिला जूडो टीम भी सम्मिलित होगी। नीमच जिला जूडो टीम के चयनित 07 खिलाडी मुख्य प्रशिक्षक भरत सिंह कुमावत के मार्गदर्शन में भाग लेगे।

नीमच जिले के चयनीत खिलाड़ी :-

1 कु.भावना सौलंकी पिता श्री नारायण लाल

2 कु.खुबी देपन पिता श्री श्रवण कुमार

3 कु शालिनी मीणा पिता श्री भागीरथ

4 दिलखुश नागदा पिता श्री जगदीश

5 दक्ष मांगरिया पिता श्री अतुल मांगरिया

6 कमलेश नागदा पिता श्री रमेश नागदा

7 अश्विनी सिंह पंवार पिता श्री नरेन्द्र सिंह

साथ ही इस प्रतियोगिता हेतु नीमच जिले के भरत सिंह कुमावत को तकनीकी अधिकारी भी नियुक्त गया है।इस राज्य स्तरीय जुनियर जूडो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियो का चयन म0प्र0 जूडो टीम में किया जाएगा, जो कि जूडो फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय जुनियर जूडो प्रतियोगिता दिनांक 16 से 20 दिसम्बर 2022 झारखंड में भाग लेगी।

Related Post