Latest News

मनासा पलिस को मिली सफलता गुमशुदा महिला को किया मुम्बई से दस्तयाब, इनका रहा सहयोग

Neemuch Headlines November 28, 2022, 9:12 pm Technology

मनासा। पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा, द्वारा सभी थाना प्रभारीयों को गुमशुदा महिला / बालिका को अधिक से अधिक पतासरी करने हैतु निर्देशित किया गया था इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच सुन्दरसिंह कनेश एसडीओपी मनासा सुश्री यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा आरसी दांगी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम द्वारा एक गुमशुदा महिला को मुम्बई से सुरक्षित बरामद किया गया। जानकारी अनुसार थाना मनासा के गुमइंसान कं 95 / 2022 में गुमशुदा महिला को थाना मनासा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र व व्यावसायिक दक्षता के आधार पर तलाश कर मुम्बई से दस्तयाब कर महिला व उसके माता पिता की काउंसलिंग कर आवश्यक समझाईश देकर सुपुर्द किया गया है।

उक्त सराहनीय कार्य में सउनि० भोपालसिंह प्रआर मंगलेश यादव मआर प्रिया पाटीदार मआर शेफाली पाटीदार, सेनिक यशवंत का सराहनीय योगदान रहा।

Related Post