Latest News

केशरिया रंग मे रंगा गुजरात, हर कोने से उठी भाजपा की लहर, भाजपा के लगातार जीत की और बढ़ते कदम- सासंद सुधीर गुप्ता

प्रदीप जैन November 26, 2022, 6:24 pm Technology

नीमच/ गुजरात। गुजरात प्रदेश मे विधानसभा चुनाव प्रचार अपने पुरे चरम पर है भाजपा सहित अन्य दल अपनी पुरी ताकत चुनाव प्रचार मे जौंक रहे है। चुनाव मे भाजपा अपने संगठन के तानेबाने के साथ जिस सक्रिय शैली से गुजरात के गांव-गांव डगर-डगर प्रत्येक बुथ स्तर पर प्रचार करते हुए सभी दलो को पिछे छोड़ते हुए अपने विजयी रथ को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है इससे यह निश्चित लग रहा की गुजरात मे एक बार फिर भाजपा की सरकार बनना तय है। भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं गुजरात के सह प्रभारी मंदसौर सासंद सुधीर गुप्ता प्रभावी रूप से गुजरात मे चुनावी कमान संभाले हुए है। शनिवार को सासंद सुधीर गुप्ता राजकोट जिले के धोरा जी विधानसभा मे मंडल अध्यक्ष, प्रभारियो, मोर्चा अध्यक्ष एवं प्रभारियो, बुथ अध्यक्ष एवं प्रभारियो के साथ प्रभावी बैठक कर भाजपा को भारी बहुमत से विजय बननने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ मे जोश भरते हुए सासंद गुप्ता ने कहा की गुजरात के हर कोने से भाजपा की लहर उठ रही है हमे भी भाजपा की लहर का हिस्सा बनना है और धोरा जी विधानसभा क्षैत्र से भाजपा को ऐतिहासिक मतो से विजय बनना है। बैठक सासंद गुप्ता के साथ भाजपा जिला प्रमुख राजकोट मनसुख भाई खाचरिया, जिला प्रभारी दिनेश भाई अमृतिया, प्रवासी कार्यकर्ता वीडी भाई पटेल उपस्थित थे।

Related Post