Latest News

सफाई कर्मचारी 4 महीने से हड़ताल पर, घर चलाना हुआ दूभर-आम आदमी पार्टी सिंगोली

प्रदीप जैन November 26, 2022, 5:32 pm Technology

 सिंगोली। क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सम्माननीय ओम प्रकाश सकलेचा जो की जावद को जापान बनाना चाहते हैं। इसके लिए वह रात -दिन ,कभी छात्रों के समूह को किसानों का रूप देकर किसानी गुर सिखाने के लिए जापान भेजना हो , छात्रों को जापानी भाषा सिखाना एवं उन्हें लैपटॉप ,टेबलेट और स्मार्ट क्लासेस के माध्यम से पढ़ाना हो या कॉलेज में नौकरी देने के लिए टाटा आदि कंपनियों को प्लेसमेंट के लिए आमंत्रित करना हो आदि जतन कर रहे हैं।

लेकिन उनकी जावद को जापान बनाने की कोई भी एक योजना धरातल पर परिणित होती हुई नजर नहीं आ रही है। उनके सपनों की "जावद को जापान बनाने की हसरत" को देखना हो तो आइए सिंगोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जहां पिछले 8 दिनों से सफाई कर्मचारी वेतन नहीं मिलने से हड़ताल पर बैठे हैं। और देखे की कैसे जावद अभी तक हकीकत में जापान बन पाया है ? क्या हमने कभी समाचारों में ऐसा देखा -सुना है कि जापान के कोई कर्मचारी वेतन नहीं मिलने को लेकर हड़ताल पर बैठे हो। उक्त आरोप आम आदमी पार्टी के जावद विधानसभा प्रभारी सुधीर गांधी, दीपक लसोड़ और विक्रांत बागड़िया ने आज सफाई कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी एवं हड़ताल को समर्थन दिया। जावद के आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी श्री सुधीर गांधी ने हड़ताली सफाई कर्मचारी मोहम्मद हुसैन, विशाल टाक, संगीता बाई और पूजा टाक से बातचीत करते हुए उक्त कर्मचारियों ने बताया कि वह पिछले 10 सालों से सिंगोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सफाई का काम कर रहे हैं उन्हें हर बार 2-3 महीने के अंतराल पर वेतन मिलता है। और उनके पीएफ अकाउंट में रुपए भी ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं। एक कर्मचारी ने तो बताया कि उसका अभी तक पीएफ खाता भी नहीं खुला है। कर्मचारियों ने आगे बताया कि तहसीलदार, कलेक्टर से लेकर स्थानीय मंत्री जी को शिकायत करने के बाद भी आज दिन तक महज ₹7000 -8000 माह मिलने वाला वेतन पिछले 4 महीने से उनके खाते में ट्रांसफर नहीं हूआ है। इस वजह से इन कर्मचारियो को परिवार पालने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने उक्त सफाई कर्मचारियों से मांग पत्र लेकर उक्त मांग पत्र को आम आदमी पार्टी की जिला एवं प्रदेश कमेटी मे भेजकर इन कर्मचारियो की उचित मांग का भरपूर समर्थन करने का प्रयास किया जाएगा। जिससे कि पूरे प्रदेश स्तर पर ठेकेदारी पर काम करने वाले कर्मचारीयों के लिए एक स्थाई नीति का निर्माण किया जा सके। आम आदमी पार्टी सिंगोली ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि अगर 7 दिवस के भीतर उक्त कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलता है तो आम आदमी पार्टी को अगर आंदोलन के लिए मैदान मे आना पडा तो निश्चित हम इन कर्मचारियो के साथ आनंदोलन भी करेगे।

Related Post