Latest News

आकांक्षा वेलफेयर फाउंडेशन ने बाल विवाह रोकने हेतु संगोष्ठी शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ

रामेश्वर नागदा November 25, 2022, 9:25 pm Technology

नीमच। आकांक्षा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा बाल विवाह रोकने हेतु एक पहल की शुरुआत 25 नवंबर अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर बाल विवाह जैसे अपराध को रोकने के लिए अभियान की शुरुआत रानी लक्ष्मीबाई शासकीय माध्यमिक उच्चतर विद्यालय नीमच सिटी से बालिकाओं को बाल विवाह रोकने हेतु जागरूकता अभियान के तहत एडवोकेट उर्वशी बंसल मैडम द्वारा बालिकाओं को बाल विवाह अधिनियम के विषय में जागरूक किया।

वह बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के विषय में जानकारी दी साथ ही कैंट थाना एसआई वंदना मैडम द्वारा भी बालिकाओं को बालिका सुरक्षा के बारे में बालिकाओं को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई साथ ही मुख्य अतिथियों द्वारा हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत अपने हस्ताक्षर बैनर पर करके इस अभियान की शुरुआत फाउंडेशन के अध्यक्ष ज्योति बैंस ने कहा की आकांक्षा वेलफेयर फाउंडेशन विगत 4 वर्षों से महिलाओं बालिकाओं के हित में कार्य करता है।उसी के तहत आज हमने अभियान की शुरुआत की है, जिसका मुख्य उद्देश्य बाल विवाह जैसे अपराध को रोकना हेतु एक पह हमारी संस्था द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में एडवोकेट उर्वशी बंसल कैंट थाने पर पदस्थ एसआई वंदना मैडम फाउंडेशन के अध्यक्ष ज्योति बैंस महाविद्यालय के प्राचार्य बालकिशन बानोधा और शिक्षक एवं शिक्षिका है वह बालिकाएं वह फाउंडेशन के सदस्य भी उपस्थित थे।

Related Post