Latest News

मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के द्वारा ओमप्रकाश क्षत्रिय किया जाएगा पुरस्कृत, प्रादेशिक स्तर के हरिकृष्ण देवसरे बाल साहित्य का ₹51 हजार का पुरस्का

निर्मल मूंदड़ा November 25, 2022, 5:14 pm Technology

रतनगढ़। साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग भोपाल द्वारा अखिल भारतीय 13(तेरह)एवं प्रादेशिक 15 (पन्द्रह) कृति पुरस्कार कैलेण्डर वर्ष 2018 के पुरस्कारों की घोषणा कु गई।जिसमेँ अखिल भारतीय प्रति पुरस्कार नगद ₹ 1(एक) लाख एवं प्रादेशिक प्रति पुरस्कार नगद ₹51 (इक्यावन) हजार के साथ शॉल,श्रीफल,स्मृति चिह्न और प्रशस्ति के साथ रचनाकारों को अलंकृत किया जाता है। उसी तारतम्य में नीमच जिले के बालसाहित्यकार ओमप्रकाश क्षत्रिय 'प्रकाश' रतनगढ़ को उनकी कृति-'बच्चों सुनो कहानी' के लिए प्रादेशिक स्तर का हरिकृष्ण देवसरे बाल साहित्य पुरस्कार-2018 के लिए चयनित किया गया है।जिसमें श्री क्षत्रिय को ₹51000 नगद, शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

Related Post