Latest News

ग्रामीण निकाय में भाजपा के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण 25 को नीमच में

Neemuch Headlines November 24, 2022, 6:38 pm Technology

नीमच। जिले के ग्रामीण निकाय में भाजपा के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण वर्ग 25 नवंबर को नीमच में आयोजित होगा।

ग्रामीण निकाय जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी बंशीलाल राठौर, विनित सेठिया व सोशल मीडिया विभाग भाजपा नीमच के जिला संयोजक एडवोकेट कृष्‍णा शर्मा ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष विष्‍णुदत्‍त शर्मा व प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार भाजपा जिला नीमच द्वारा भाजपा जिलाध्‍यक्ष पवन पाटीदार के मार्गदर्शन में जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण निकाय में भाजपा के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाना है।

इसी क्रम में जिले की नीमच व मनासा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण निकायों में भाजपा के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण वर्ग 25 नवंबर को सुबह 10 बजे आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा जिलाध्‍यक्ष पवन पाटीदार सहित अन्‍य वरिष्‍ठ पदाधिकारियों व जनप्र‍तिनिधियों का मार्गदर्शन प्राप्‍त होगा। राठौर, सेठिया व शर्मा ने आगे बताया कि जावद विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण वर्ग 30 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।

Related Post