Latest News

सिंगोली में 70 हितग्राहियो को ओर पीएम आवास की पहली किश्त जारी हुई

प्रदीप जैन November 24, 2022, 5:11 pm Technology

सिंगोली। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर के 70 हितग्राहियों को पहली किश्त नगर परिषद द्वारा जारी की गई है।

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर के 70 हितग्राहियों के खातों में 70 लाख रुपए की राशि जमा की गई है जो कि आगामी 24 घण्टे में सभी हितग्राहियों के बैंक खातों में जमा हो जाएगी तथा शेष बचे हितग्राहियों को भी जल्दी ही आवास योजना का लाभ मिलेगा। पूर्व में 53 हितग्राहियों को आवास योजना की प्रथम किश्त जारी की गई थी। अब तक नई नगर परिषद बनने के बाद कुल 123 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की 1 करोड़ 23 लाख रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।

Related Post