Latest News

स्थानांतरण होने पर थाना प्रभारी आर सी दांगी को नगर के गणमान्य नागरिको एवं पुलिस स्टाफ ने दी सम्मान के साथ विदाई

प्रदीप जैन November 23, 2022, 7:17 am Technology

सिंगोली। स्थानीय थाना प्रभारी आर सी दांगी का स्थानांतरण सिंगोली से मनासा हो जाने पर नगर के गणमान्य नागरिको एवं पुलिस स्टाफ ने सम्मान समारोह आयोजित कर थाना प्रभारी आर सी दांगी को विदाई दी। विदाई समारोह मे तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन नगर परिषद उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड पत्थर व्यवसाई संघ के अध्यक्ष पुष्पचन्द बगड़ा वरिष्ठ नेता निर्मल जैन दिनेश जोशी राजकुमार मेहता बाबुलाल शर्मा नासीर भाई चन्द्र प्रकाश सोनी फुलकुमार मलिक वरिष्ठ पत्रकार मेहबूब मेव अतुल मेहर आजाद निलगर बाबुलाल गुर्जर राधेश्याम पंडित, सहित पुलिस स्टाॅफ के लोग उपस्थित थे।

विदाई समारोह मे अपने विचार व्यक्त करते हुए तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी, प्रदीप जैन, अशोक सोनी विक्रम, राजकुमार मेहता, मोतीलाल धाकड, बाबुलाल शर्मा, ने दांगी के 19 माह के कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। ज्ञात रहे सिंगोली थाना प्रभारी के रूप मे नीमच कंट्रोल रूम से आये कैलाश चौहान ने पदभार ग्रहण कर लिया है।

Related Post