Latest News

लक्ष्मीपुरा मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदकिशोर मेघवाल की मौत

संजय नागौरी November 22, 2022, 12:20 pm Technology

दड़ौली। डीकेन पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम लक्ष्मीपुरा के मोड़ पर मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जावद निवासी नंदकिशोर मेघवाल अपनी मोटरसाइकिल से रतनगढ़ की तरफ जा रहे थे इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी की टकराने के बाद नंदकिशोर मोटर साइकिल से दूर जा गिरे एवं बेहोश हो गए।

राहगीरों द्वारा तुरंत डिकेन चौकी पर सूचना दी गई, मौके पर चौकी प्रभारी टीम सहित पहुंचे। इस दौरान नंदकिशोर मेघवाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय भेजा गया है एवं अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी की जा रही है।

Related Post