कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की जयंती मनाई

प्रदीप जैन November 19, 2022, 8:30 pm Technology

सिंगोली। 19 नवम्बर शनिवार को स्थानीय कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार अहिर के नेतृत्व मे पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की जन्म जयंती मनाई और कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता राजकुमार अहिर ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए आयरन लेडी के नाम से प्रसिद्ध पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताये मार्ग पर चलकर कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया। कांग्रेस कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओ ने इन्दिरा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।

इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार अहिर, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष बनवारी जोशी नगर कांग्रेस अध्यक्ष जमील मेव महेश सुतार राजेश भण्डारी पार्षद सुधीर लसोड संजय नागोरी एडवोकेट अनवर भाई वासु उस्ताद हरदेव सेन माणक जैन झांतला मोनु जैन झांतला श्याम लाल धाकड़ ताल शांतिलाल धाकड बरडावदा शंकर भील पप्पू ठाकुर मांगीलाल प्रजापत छीतर धाकड संजय मेहता खाजु भाई खाना भील सोहन बलाई रमेश धाकड सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post