Latest News

गुजरात चुनाव मे मन्दसौर सासंद सुधीर गुप्ता बने प्रथम पंक्ति के स्टार प्रचारक, मतदाताओ को रिझा रही गुप्ता की भाषण शैली, भाजपा ने प्रचार हेतू उपलब्ध कराया हेलीकॉप्टर

प्रदीप जैन November 19, 2022, 8:11 pm Technology

सिंगोली। गुजरात प्रदेश मे होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पुरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। ओर अपने स्टार प्रचारको की टीम के प्रत्येक विधानसभा क्षैत्र मे पुरी रणनिती के साथ चुनाव मैदान मे है। भाजपा ने इस बार उत्तरप्रदेश चुनाव मे अपना झलवा बिखेरने वाले पार्टी के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष मन्दसौर सासंद सुधीर गुप्ता को स्टार प्रचारको की सूची मे शामिल करते हुए गुजरात चुनाव का सह प्रभारी बना कर गुजरात चुनाव के मैदान मे उतार दिया है। सासंद गुप्ता भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की कसौटी पर खरे उतरते हुए गुजरात की जनता के बीच अपने झलवे बिखेरने लगे है। गुप्ता अपनी भाषण शैली से गुजरात के मतदाताओ का मन जबरदस्त तरीके से जीत रहे है। जिसको देखते हुए पार्टी हाईकमान ने सासंद सुधीर गुप्ता को प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराते हुए पुरे प्रदेश मे चुनाव प्रचार करने की कमान सौप दी है। सासंद गुप्ता शनिवार को हेलीकॉप्टर से गुजरात के डांग जिले मे पार्टी प्रत्याशियो के समर्थन मे प्रचार करने पहुंचे जहा पार्टी पदाधिकारियो ने हेलीपेड पर जोरदार स्वागत किया।

मिली जानकारी के अनुसार सासंद सुधीर गुप्ता के नेतृत्व मे नीमच-मंदसौर जिले के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की टीम गुजरात मे डेरा डाले हुए है। गुप्ता की नुक्कड सभाओ के साथ साथ अनेक स्थानो पर बड़ी- बड़ी आमसभाएं भी हो रही है। गुप्ता की लच्छेदार भाषण शैली के कारण उनकी सभाओ मे जबरदस्त भीड़ जुट रही है।

Related Post