Latest News

खाद वितरण केंद्र पर कार्य कर रहे सेल्समैन मनीष नागोरी पर पप्पू बाछड़ा ने किया धारदार हथियार से वार, मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों सहित पुलिस प्रशासन पहुंचा

Neemuch Headlines November 19, 2022, 6:57 pm Technology

नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जेतपुरा में खाद्य वितरण केंद्र पर खाद वितरित करने वाले सेल्समैन पर एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से अचानक हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से बेखबर सेल्समेन मनीष नागौरी को चोटे भी आई। सेल्समैन द्वारा उक्त मामले के लिए सिटी पुलिस एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जानकारी मिलते ही मौके पर एडीएम सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे, और आरोपी को थाने लेकर आया गया। सिटी पुलिस ने बताया की आरोपी पप्पू पिता छोगालाल बांछड़ा निवासी नीलकठ को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। पुरे मामले को जांच के बाद उचित कार्यवाही की जायेगी।

Related Post