हड़ताल पर बैठी आशा कार्यकर्ता व पर्यवेक्षक बहनो से मिले जिला भाजपा महामंत्री अशोक सोनी विक्रम

प्रदीप जैन November 19, 2022, 6:30 pm Technology

उचित मांगो का क्षैत्रिय विधायक एवं केबिनेट मंत्री के माध्यम से शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

सिंगोली। प्रदेश भर की आशा कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक बहने अपनी उचित मांगो को लेकर पिछले कई दिनो से हड़ताल पर चल रही है। सिंगोली तहसील क्षैत्र की आशा कार्यकर्ता व पर्यवेक्षक बहने भी अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर है।

शनिवार दोपहर भाजपा के जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम एवं नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया आशा कार्यकर्ताओ और पर्यवेक्षक बहनो के हड़ताल स्थल पर पहुंचे और बहनो की सारी बात ध्यान से सुन कर इनकी उचित मांगो को क्षैत्रिय विधायक एवं केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के तक पहुंचा कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। बहनो ने अपनी सभी मांगो का पत्र महामंत्री अशोक सोनी विक्रम को दिया और शीघ्र समाधान की मांग की।

Related Post