ब्लॉक कांग्रेस एवम युवा कांग्रेस ने इंदिरा गांधी की जयंती मनाई

हबीब राही November 19, 2022, 6:28 pm Technology

अठाना। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार एवम कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार अहीर के नेतृत्व में जावद ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, नगर कांग्रेस द्वारा देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती शनिवार को प्रातः 11.30 बजे गांधी चौक पर मनाई गई। सर्वप्रथम इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। सभी ने इंदिरा जी अमर रहे के नारे लगाए एवम इंदिरा जी को याद किया। कार्यक्रम में जिला कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार अहीर, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश अहीर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राम नारायण सुथार, पन्नालाल सेन, पार्षद मोहन बड़ोला, पूर्व पार्षद सुरेश प्रजापत, मुकेश रेगर, ब्लॉक महामंत्री प्रीतेश भट्ट, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष महेंद्रसिंह राजावत, तेजसिंह चुंडावत, मनीष धाकड़, देवेंद्रसिंह चुंडावत, कृष्णपाल सिंह राजावत, निरंजन भट्ट, नितेश जोशी, पंकज सोलंकी, राहुल धाकड़, राकेश धाकड़, गोपाल भट्ट, रमेश टेलर, सुधीर सेन, हरीश नागदा, हबीब राही सहीत कई कांग्रेसजन शामिल हुए।

Related Post