नीमच मे जिला भाजपा कार्यालय के लिए नगर परिषद द्वारा भूमि आवंटन हेतू प्रस्ताव पारित करने पर पुरे जिले मे खुशी की लहर

प्रदीप जैन November 18, 2022, 10:10 pm Technology

जिला महामंत्री के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने आतिशबाज़ी कर खुशी का इजहार किया

सिंगोली। नीमच नगर परिषद की आज आहुत दुसरी बैठक मे भाजपा परिषद ने बहुमत के आधार पर 55 जनहित और नगर हित के प्रस्ताव पारित किए जिसमे एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव जिला भाजपा द्वारा पार्टी कार्यालय हेतू भूमि आवंटन की मांग पर परिषद द्वारा भाजपा को जिला कार्यालय बनाने हेतू बीस हजार स्क्वायर फीट भूमि आवंटित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। उपरोक्त प्रस्ताव पारित होने की खबर जैसे ही जिले के भाजपा कार्यकर्ताओ को लगी तो पुरे जिले मे खुशी की लहर दौड़ गई और जगह जगह जश्न मनाते हुए आतिशबाज़ी करते हुए एक दुसरे को मिठाई खिलाकर मुहं मिठा करवाया। सिंगोली नगर मे भी जिला महामन्त्री अशोक सोनी विक्रम मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड नगर अध्यक्ष सुरेश जैन भाया के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने तिलस्वां चौराहे पर आतिशबाजी करते हुए मिठाई वितरित कर जश्न मनाया। महामंत्री अशोक विक्रम ने विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा को जिला कार्यालय हेतू भूमि आवंटित करने का प्रस्ताव पास करने के लिए नगर परिषद नीमच का आभार माना। इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत पालिवाल वरिष्ठ नेता निर्मल जैन दिनेश जोशी पार्षद जीवन कुमार बलाई सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post