Latest News

नीमच मनासा मेन रोड पर बाइक और इको की जोरदार भिड़ंत 2 लोग गंभीर घायल, बाइक पर 3 लोग थे सवार

Neemuch Headlines November 18, 2022, 9:41 pm Technology

नीमच। आज देर शाम नीमच मनासा रोड पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें मोटर सायकल सवार दो लोग गम्भीर से घायल हो गए है। जिन्हें तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रेवली देवली और बोरखेड़ी के बीच टोल नाके के पास हुए इस सड़क दुर्घटना में इको कार मनासा से नीमच की ओर आ रही थी वही बाइक नीमच से मनासा की ओर जा रही थी इसी दौरान यह सड़क हादसा हो गया है। बताया जा रहा है की बाइक पर सवार 2 युवक मनासा तहसील के पिपलोन ग्राम के है।

और 1 हतुनिया निवासी बताया जा रहा है। हलाकि दुर्घटना के तुरन्त बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और हादसे में घायल दोनो गंभीर घायलों को नीमच जिला चिकित्सालय लेकर पहुंची है।

समाचार लिखे जाने तक घायलों का उपचार जारी है। दुर्घटना इतनी तेज़ थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए वही इको कार भी आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।

Related Post