मंदसौर की हॉकी खिलाड़ी अदिति माहेश्वरी का कोर ग्रुप में हुआ चयन

रामेश्वर नागदा November 18, 2022, 9:03 pm Technology

मंदसौर। जूनियर वूमंस वर्ल्ड कप क्वालीफाइंग राउंड के लिए कोर ग्रुप का चयन जिसमें मंदसौर की अदिति महेश्वरी शामिल अगले वर्ष चिलि मैं होने वाले वूमंस वर्ल्ड कप क्वालीफाइंग के लिए भारतीय हॉकी महासंघ ने कोर ग्रुप का ऐलान किया ज्ञात रहे जूनियर गर्ल्स को वर्ल्ड कप के पहले क्वालीफाइंग राउंड से गुजरना है यह जानकारी हॉकी मंदसौर के सचिव अविनाश उपाध्याय ने दी उन्होंने बताया कि अदिति अभी बैंगलोर में जारी जूनियर इंडिया कैंप में शामिल थी इसी कैंप से कोर ग्रुप का ऐलान किया गया ज्ञात रहे आने वाले 2 वर्षों तक इंडिया टीम का ऐलान इसी कोर ग्रुप से होगा अदिति की हॉकी की शुरुआत कक्षा 6 से हुई वह यहीं से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया इसके बाद अदिति का चयन भारत की नंबर 1 वुमन हॉकी अकैडमी ग्वालियर में हुआ और आज यह उपलब्धि पाई है। आदित्य की इस उपलब्धि पर मंदसौर हाकी जगत में हर्ष है अदिति की इस उपलब्धि पर इस उपलब्धि पर हॉकी मंदसौर के संरक्षक यशपाल सिंह सिसोदिया, विनोद गर्ग, विशाल गोयल, त्रिभुवन कवीश्वर, खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा हॉकी मंदसौर के अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिसोदिया, कोच अविनाश उपाध्याय, रवि कोपरगांवकर, दिनेश यादव, खेलो इंडिया कोच वैभव चौरसिया, अविरल बरोलिया, विवेक रुनवाल, हिमांशु कुमावत, शासकीय महाविद्यालय मंदसौर की खेल अधिकारी राजू कुमार, शासकीय महाविद्यालय दलोदा के खेल अधिकारी अब्दुल रज्जाक, सीनियर खिलाड़ी शैलेंद्र मसीह, संजय तोमर, अंकित मंडोरा, मनोज जैन, राकेश श्रीवास्तव, भरत देवड़ा, अजय सिंह गौर, पिंटू वार्थर, अंकुर अग्रवाल, शैलेंद्र परिहार ,कमलेश शर्मा , रामपाल मसानिया, मनोज, अजर खान, जिला चिकित्सालय प्रबंधक डॉ हिमांशु यजुर्वेदी आदि ने बधाई दी व इनकी उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Related Post