कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा इंदिरा जी को याद किया जाएगा, चिकित्सालय में फल वितरित किये जाएंगे

हबीब राही November 18, 2022, 9:01 pm Technology

जावद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार अहीर के नेतृत्व में व युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल के बैनर तले देश की पूर्व प्रधानमंत्री व आयरन लेडी इंदिरा गांधी की जन्मजयंती 19 नवम्बर को प्रातः 11 बजे इंदिरा गांधी कॉम्प्लेक्स जावद, प्रातः 11.30 अठाना, दोपहर 12.30 बजे सरवानिया महाराज, शाम 4 बजे रतनगढ़ एवं शाम 5 बजे सिंगोली में मनाई जाएगी एवं युवा कांग्रेस रतनगढ़ द्वारा प्रातः 11 बजे रतनगढ़ शासकीय चिकित्सालय में रोगियों को फल एवम बिस्किट वितरण किया जाएंगे।

जावद ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश अहीर, कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश राव, कार्यकारी अध्यक्ष नीलेश रावल, रतनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र मंडोवरा, कार्यकारी अध्यक्ष शंभु चारण, सिंगोली ब्लॉक अध्यक्ष बनवारी जोशी, युवा कांग्रेस विस अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार, युवा कांग्रेस रतनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नितेश दायमा, युवा कांग्रेस जावद नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र सोनी, युवा कांग्रेस अठाना नगर अध्यक्ष महेंद्रसिंह राजावत, युवा कांग्रेस सरवानिया महाराज नगर अध्यक्ष विक्रम धनगर, युवा कांग्रेस रतनगढ़ नगर अध्यक्ष संजय ग्वाला एवं युवा कांग्रेस सिंगोली नगर अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के समस्त प्रकोष्ठों एवं पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण, सरपंच, पूर्व सरपंच, जनपद सदस्य, पूर्व जनपद सदस्य एवं कांग्रेसजन से निवेदन किया है कि कार्यक्रम में अवश्य रूप से पधारे।

Related Post