Latest News

नीमच पुलिस कप्तान ने थाना प्रभारीयो को किया फेरबदल, अब ये अधिकारी संभालेंगे इस थाने की कमान

Neemuch Headlines November 18, 2022, 7:03 pm Technology

नीमच। लंबे समय के बाद पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा ने नीमच जिले के थाना प्रभारियो के फेरबदल किए हैं जिसके अंतर्गत जीरन के थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह सिसोदिया अब नीमच कैंट थाने के प्रभारी होंगे, वही सिंगोली थाना प्रभारी आरसी डांगी अब मनासा थाने की कमान संभालेंगे वही मंदसौर से आए टी आई शिवकुमार यादव अब रतनगढ़ क्षेत्र की कमान संभालेंगे, पुलिस अधीक्षक विभाग में रीडर रहे कैलाश चंद्र चौहान अब सिंगोली थाने की कमान संभालेंगे, वहीं मनासा थाना प्रभारी केएल दांगी अब जीरन क्षेत्र के थाना प्रभारी होंगे। रतनगढ़ थाना क्षेत्र में पूर्व में रहे आनंद सिंह आजाद अब रामपुरा थाना प्रभारी होंगे। वही नीमच कैंट थाने पर पदस्थ टीआई राजेंद्र नरवरिया अप पुलिस लाइन नीमच रहेंगे।

Related Post