जनजातीय सुरक्षा मंच ने मनाई भगवान् बिरसा मुंडा की जयंती, विधायक परिहार सहित ये रहे मोजुद

दुर्गाशंकर लाला भट्ट November 16, 2022, 7:58 am Technology

जीरन। नीमच जिले के जीरन तहसील में जनजातीय सुरक्षा मंच द्वारा जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा की जयंती कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में मनाई गई।

भगवान बिरसा मुंडा की पूजा अर्चना कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला, उनके किए गए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ किए गए कार्यों को बताया, किस प्रकार अल्प आयु में जनजातीय समुदाय को एक करने के लिए अपना जीवन लगा दिया।

इस अवसर पर नीमच के विधायक दिलीप सिंह परिहार, वनवासी कल्याण परिषद की प्रांतीय महिला सह प्रमुख श्रीमती स्नेहलता मूंदड़ा, जिले के संगठन मंत्री कमल भूरिया,जिला संयोजक ऊदल हायरी, जिला सचिव राजेश कुमार वर्मा, जिले की महिला प्रमुख प्रेमा भील, लक्ष्मी भील, रतन मालावत जिला संपर्क प्रमुख, घनश्याम गोड, राहुल तावड़, मधुसूदन राजोरा, राजू मुकाती, पुखराज और भी जिले तहसील के कार्यकर्त्ता की उपस्थिति में बड़े श्रध्दा पूर्वक मनाई। कार्यक्रम का संचालन रतन मालावत ने किया, आभार ऊदल हायरी ने माना।

Related Post